नगरीय निकायों के 25 हजार प्लेसमेंट कर्मी 10 अप्रैल को देंगे धरना; पानी-बिजली हो सकती है ठप

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के सभी 170 नगरीय निकायों में आगामी 10 अप्रैल को एक दिन के लिए सफाई, पानी, बिजली आपूर्ति सहित अन्य प्रशासनिक कार्य बाधित रह सकता है, क्योंकि नगरीय निकायों में प्लेसमेंट पर तैनात सभी कर्मचारी ठेका प्रथा बंदकर नियमितीकरण की मांग को लेकर रायपुर के बूढ़ा तालाब धरनास्थल पर एकदिवसीय का महाधरना देने जा रहे हैं। धरना के बाद रैली भी निकाली जाएगी। प्रदेशभर के 170 निकायों में करीब 25 हजार कर्मचारी प्लेसमेंट पर तैनात है। इनमें से अधिकांश ऐसे हैं जो 10-15 साल से प्लेसमेंट पर ही काम कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय ऐडे ने बताया कि शासन द्वारा नियमितीकरण की प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसमें नगरीय निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारियों की जानकारी अभी तक नहीं भेजी गई है। मंत्रालय से जो जानकारी देने के लिए फार्मेट अन्य विभागों में भेजा गया है, वह अभी निकायों में नहीं आया है। वहीं शासन ने करीब 45 हजार अनियमित मांग पत्र कर्मचारियों को नियमित करने के लिए सूची तैयार कर ली गई है। इसमें निकायों के एक भी कर्मचारी शामिल नहीं है।

आदिवासी बहुल बस्तर,सरगुजा और जशपुर जिले के नगरीय निकायों में तैनात प्लेसमेंट कर्मचारियों में सबसे ज्यादा आक्रोश है। इन इलाकों के निकायों में सफाई, पानी, बिजली सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए प्लेसमेंट पर बड़ी संख्या में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसी तरह रायपुर नगर निगम समेत पूरे छत्तीसगढ़ में करीब 25 हजार कर्मचारी प्लेसमेंट पर तैनात हैं। सफाई व्यवस्था, पानी आपूर्ति, बिजली और कंप्यूटर आपरेटर, आफिस का काम शत प्रतिशत यही लोग संभाल रहे हैं।

  • Related Posts

    IAS; तीन आईएएस अफसर हटाए गए!, निजी अस्पताल सील करने की कार्रवाई के बाद कलेक्टर डा. देवांगन के तबादले पर उठे सवाल

    रायपुर, राज्य शासन ने तीन आईएएस अफासरों को एकाएक स्थानाअंतारित कर दिया है तथा एक आईएएस अफसर को जिले का कमान सौंपा है।आईएएस डॉ. संतोष देवांगन को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से हटा…

    PWD;निर्माण कार्य घटिया, मॉनीटरिंग में लापरवाही पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित,ईई पर गिरेगी गाज, ठेकेदार ब्लेक लिस्टेट

    0 बोड़ला के खारिया से अगरी तक पीएम जनमन योजना की सड़क की राज्य स्तरीय जांच में खुलासा,क्षतिग्रस्त हिस्से को उखाड़कर पुनः बनाने के साथ गुणवत्ता के साथ शोल्डर सुधार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’