MEETING; संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए फेडरेशन की जिला रायपुर की बैठक 23 अक्टूबर को

रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, जिला इकाई रायपुर द्वारा संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं फेडरेशन के समस्त पदाधिकारियों की बैठक 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित की जाएगी।
फेडरेशन के जिला संयोजक पीताम्बर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय संयोजक श्री कमल वर्मा जी एवं प्रांतीय पर्यवेक्षकों से  जिला संयोजक नियुक्ति संबंधित चर्चा एवं सहमति के पश्चात बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, कर्मचारी-अधिकारी हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श, विभिन्न संबद्ध संगठनों के बीच समन्वय एवं एकजुटता को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में चर्चा की जाएगी।
श्री पटेल ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी वर्ग की न्यायोचित मांगों को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन के समक्ष रखने तथा संगठन की एकजुटता बनाए रखने के लिए सभी संबद्ध संगठनों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। संगठन की मजबूती सामूहिक सहभागिता, आपसी समन्वय और साझा संघर्ष की भावना से ही संभव है। उन्होंने फेडरेशन के अंतर्गत आने वाले सभी संबद्ध संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं समस्त पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है, ताकि कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा कर आगामी रणनीति को अंतिम रूप दिया जा सके।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; वन अमले के वेतनमान में सुधार की मांग, राजपत्रित वन अधिकारी संघ ने पीसीसीएफ को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर , छत्तीसगढ़ राजपत्रित वन अधिकारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक से सौजन्य भेंट कर वनरक्षक (BFO) से लेकर सहायक वन संरक्षक (ACF) स्तर तक के…

    OLA; ओला इलेक्ट्रिक के वाहनों का पंजीयन लंबित, ईवी सब्सिडी के आवेदन नहीं करने पर परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

    रायपुर, परिवहन विभाग द्वारा ओला इलेक्ट्रिक, छत्तीसगढ़ के संबंध में वाहन पंजीयन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी से संबंधित मामलों को गंभीरता से लिया गया है। लगभग 3,000 वाहनों का…

    You Missed

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच