नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत पर एक ही दिन में दो सेक्शन में खाली बोगी पर हुई पत्थरबाजी

बिलासपुर, नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में एक ही दिन दो अलग-अलग सेक्शनों में पत्थरबाजी की घटना हुई है। राजनांदगांव के मामले में तो आरपीएफ ने तीन पर कार्रवाई कर दी है। वहीं तिल्दा-हथबंद स्टेशन के बीच हुई दूसरी घटना में जांच जारी है। आरपीएफ लगातार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। इस ट्रेन में परिचालन शुरू होने के बाद से लगातार पत्थरबाजी की घटना सामने आ रही है।

हालांकि ज्यादातर घटनाएं नागपुर रेल मंडल अंतर्गत आने वाले सेक्शन में हुई है। छुटपुट घटनाएं रायपुर रेल मंडल के दायरे में हुई है। आरपीएफ की सख्ती और ट्रेन में गश्त टीम बढ़ाने से बीच में इस घटना पर अंकुश लगी थी। लेकिन शुक्रवार को फिर से पत्थरबाजी से आरपीएफ सकते में आ गई।

इस दिन पहली घटना राजनांदगांव रेलवे स्टेशन लगे हुए क्षेत्र में हुई। सूचना मिलने के बाद आरपीएफ ने दूसरे ही दिन सीसीटीवी की मदद से जांच की और तीन नाबालिगों को पकड़ा लिया। तीनों लाइन किनारे खेल रहे थे। इस दौरान वे ट्रेन में पत्थर फेंकने की शर्त लगा रहे थे। इसी बीच ट्रेन पर निशाना लग गया। पूछताछ में ट्रेन में पत्थरबाजी की घटना में उन्होंने गलती स्वीकार की।

तीनों नाबालिगों पर रेलवे अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्व किया गया। उसी दिन शाम पौने सात बजे के करीब वंदे भारत एक्सप्रेस में तिल्दा से हथबंद के बीच दोबारा पत्थरबाजी की घटना हुई। इस घटना में सी-3 कोच की बर्थ नंबर 50 ,51 ,52 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर कोच की आरपीएफ ने जांच की। हालांकि बर्थ में यात्री नहीं थे। इसलिए किसी को चोट नहीं आई। इस मामले में भाटापारा आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    FRAUD; डीएसपी के साथ 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने के लालच में फंस गए , तीन लोगों पर अपराध दर्ज

    रायपुर, राजधानी रायपुर से ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. इस बार ठगो ने पुलिस अधिकारी को ही निशाना बनाया है. रुपये दोगुना करने की लालच…

    CRIME; प्रश्नचिन्ह लगाती है सिया जैसी लड़कियां!

    पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’