नीट परीक्षा में प्रयास के 39 बच्चों का एमबीबीएस में प्रवेश संभावित;210 बच्चों ने किया परीक्षा में क्वालीफाई

रायपुर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2023) के परिणाम जारी कर दिए हैं। प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बच्चों ने इसमें शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष परीक्षा में शामिल प्रयास आवासीय विद्यालय के कुल 572 छात्रों में से 210 ने परीक्षा में क्वालीफाई किया है। इनमें से 08 विद्यार्थियों तथा प्रयास के ही ड्रॉपऑउट बैच के 04 छात्रों का भी एमबीबीएस में प्रवेश की प्रबल संभावना है। इसी प्रकार विभाग द्वारा संचालित प्री-मेडिकल एवं प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण (ड्रॉपर बैच) योजनांतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कुल 85 विद्यार्थियों में से लगभग 27 का एमबीबीएस में प्रवेश संभावित है।

घोषित परीक्षा परिणाम में प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ियारी, रायपुर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। यहां से परीक्षा में शामिल 61 विद्यार्थियों में से 47 विद्यार्थियों ने नीट क्वालीफाई किया है। इसी प्रकार प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, रायपुर के 55 में 17,  प्रयास बिलासपुर के 63 में से 22, प्रयास अंबिकापुर के 68 में से 17, प्रयास दुर्ग के 68 में से 23, प्रयास जशपुर के 66 में से 13, प्रयास कोरबा के 55 में से 24, प्रयास कांकेर के 68 में से 28, प्रयास जगदलपुर के 68 में से 19 ने क्वालीफाई किया है। इस प्रकार कुल 572 छात्रों में से 210 छात्रों ने नीट क्वालीफाई किया है, जो कि विभाग के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 

इस प्रकार ओवरऑल 39 छात्रों के एमबीबीएस में प्रवेश होने की संभावना है, जबकि क्वालीफाई शेष विद्यार्थियों में से अनेक विद्यार्थियों को बीडीएस एवं बीएएमएस में प्रवेश मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव श्री डी. डी. सिंह एवं आयुक्त श्रीमती शम्मी आबिदी ने भी बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • Related Posts

    EXAM; छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा…

    COLLEGE; डिस्मेंटल प्रस्ताव के बीच 60 वर्ष पुराना दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज भवन के रंगरोगन की कवायद

    0 भवन के पुनरुद्धार और नई वेंडिंग मशीनों के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय को भेजा गया प्रस्ताव* ​रायपुर, राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय (DB…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा