दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों से मारपीट मामला; बाल संरक्षण अधिकारी बर्खास्त

जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के दत्तक ग्रहण केंद्र में बच्चों से मारपीट मामले में बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया को हटा दिया गया है. कलेक्टर ने बाल सरंक्षण अधिकारी (संविदा) पद से रीना की सेवा समाप्त कर दी है.

बता दें कि इस मामले में पहले ही दत्तक ग्रहण केंद्र के महिला प्रोग्राम मैनेजर की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं बाल संरक्षण अधिकारी रीना को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था.नोटिस का जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने एवं कार्य में लापरवाही बरतने की बात सामने आई. इसके अलावा बच्चों से दुर्व्यवहार की जानकारी होने के बाद भी उच्च अधिकारियों को सूचित करना नहीं पाया गया. इसके चलते रीना लारिया की सेवा समाप्त कर दी गई. आपको बता दें कि 4 एवं 5 जून के बीच दत्तक केंद्र में बच्चों से मारपीट करते हुए प्रोग्राम मैनेजर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया.

कारण बताओ नोटिस के जवाब में बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया की ओर से प्रस्तुत जवाब समाधान कारक नहीं पाया गया एवं उनके द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई. जिला बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया (संविदा) के विरुद्ध 30 मई 2023 को भी एक शिकायत प्राप्त हुई थी. इस संबंध में 05 जून 2023 को कार्यालय मुख्यमंत्री निवास, छत्तीसगढ़ शासन से भी जांच के लिए पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें वर्णित शिकायत अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के पूर्व कर्मचारी (संविदा) द्वारा तत्कालीन पद से त्याग पत्र देने के बाद भी वर्ष 2022-23 का कार्यालयीन रोकड़-बही का संधारण किया गया है.

शिकायत पर कलेक्टर कार्यालय ने जांच समिति बनाई थी. समिति से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में रीना लारिया एवं पूर्व कर्मचारी (संविदा) द्वारा दिए गए कथनों से शिकायत की पुष्टि हुई. इन कारणों से रीना लारिया, जिला बाल संरक्षण अधिकारी (संविदा) की सेवा कलेक्टर ने समाप्त कर दी गई है.

  • Related Posts

    EXAM; छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को होने वाली सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा स्थगित

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा LSAT26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली लिखित भर्ती परीक्षा…

    COLLEGE; डिस्मेंटल प्रस्ताव के बीच 60 वर्ष पुराना दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज भवन के रंगरोगन की कवायद

    0 भवन के पुनरुद्धार और नई वेंडिंग मशीनों के लिए उच्च शिक्षा संचालनालय को भेजा गया प्रस्ताव* ​रायपुर, राजधानी रायपुर के प्रसिद्ध शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय (DB…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा