अब जोन ऑफिस में बन रहे आय-जाति प्रमाणपत्र; निगम दफ्तर के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है. नगर निगम के तत्वावधान में भी यह प्रावधान शुरू कर दिया गया है.महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शहरी इलाकों में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब निगम के दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल किया गया है. प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब नगर निगम के अंतर्गत जोन ऑफिस में आवेदन जमा कर सकते हैं.

महापौर ढेबर ने निगम मुख्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा, रायपुर नगर निगम की बैठक में सभी जोन ऑफिस में आय, जाति प्रमाणपत्र बनवाने का निर्णय लिया गया है. 1950 के बाद जिनका जाति प्रमाण पत्र का दस्तावेज नहीं है, उनका पंचनामा कर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा. इसके लिए रायपुर नगर निगम के सभी जोन में जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है.

महापौर ने बताया कि नगर निगम रायपुर को 32 आवेदन मिले थे. इसमें से जांच के बाद 13 प्रमाण पत्र को आज हितग्राहियों को प्रदान किया गया. जाति प्रमाणपत्र में सरलीकरण होने के फैसले से महापौर ने खुशी जताते हुए सीएम भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है. वहीं दूसरी ओर जाति प्रमाणपत्र पाकर हितग्राहियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी.

  • Related Posts

    CGPSC; असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती, 13 मई से कर सकते है आवेदन,आईआईटी भिलाई में भी होगी भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियङ्क्षरग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में…

    DA; पेंशनरों को महंगाई भत्ते से वंचित करना भेदभाव, बिजली विभाग की तरह आदेश जारी करें

    रायपुर, राज्य सरकार ने विद्युत विभाग (CSEB) के कर्मचारियो एवं पेंशनरो के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया है l वहीं राज्य सरकार के अन्य विभागों कर्मचारी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…