पटवारियों ने अब काला कपड़ा पहनकर जताया विरोध ; राजस्व कार्य प्रभावित

रायपुर, नवा रायपुर स्थित तूता धरना स्थल पर पटवारियों ने काला कपड़ा पहनकर विरोध प्रदर्शन किया है। मंगलवार को इन्होंने जमकर नारेबाजी भी की है। ये राजस्व पटवारी संघ के सदस्य बीते 16 दिन से प्रदेश स्तर में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। इस प्रदर्शन का प्रभाव पूरे राजस्व विभाग में देखने को मिल रहा है। सरकार के राजस्व और रजिस्ट्री से जुड़े कई काम प्रभावित हो रहे हैं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बाकी जिलों के भी 5 हजार पटवारी भी 15 मई से हड़ताल पर चल रहे हैं। इनके हड़ताल में जाने से लोगों के राजस्व और जमीन संबंधी काम लगातार प्रभावित हो रहे हैं। रायपुर जिला पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने बताया की शासन को जल्द ही हमारी मांगों पर विचार कर उसे पूरा करना चाहिए।

दरअसल इन पटवारियों की 8 सूत्रीय मांग है कि वरिष्ठता के आधार पर पटवारियों को राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रमोशन किया जाए, विभागीय जांच के बिना किसी भी पटवारी पर एफआईआर दर्ज ना हो, महंगाई और स्टेश्नरी के लिए हर महीने भत्ते के तौर पर दिए जाएं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पटवारियों को भी नक्सल भत्ता दिया जाए, मुख्यालय निवास की बाध्यता समाप्त हो, अतिरिक्त हलके के प्रभार के लिए पटवारियों को अतिरिक्त राशि भत्ते के रूप में दिया जाए और वेतन विसंगतियों को दूर किया जाए। अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर इसके पहले इन्होंने 1 दिन का सांकेतिक धरना भी दिया था।

  • Related Posts

    GOVT; छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन के समय ही भरनी होगी पद और विभाग की प्राथमिकता

    रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026 लागू कर…

    HC; पुलिस विभाग में प्रमोशन को लेकर विवाद, हाईकोर्ट ने 8 अफसरों को भेजा नोटिस

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में वरिष्ठता को दरकिनार कर कनिष्ठ अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक (SP) और कमांडेंट जैसे उच्च पदों का प्रभार दिए जाने का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र