पटाखा कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच में पकड़ाई पांच करोड़ की गड़बड़ी

रायपुर , टैक्स चोरी के संदेह के आधार पर आयकर विभाग द्वारा पटाखा कारोबारियों व माइनिंग कारोबारी के ठिकानों पर चल रही जांच पूरी हो गई है। बताया जा रहा है कि विभाग को तलाशी के दौरान उनके ठिकानों से पांच करोड़ की गड़बड़ी मिली है। कारोबारी समूहों द्वारा कच्चे में बिलिंग कर टैक्स चोरी की जा रही थी।

आयकर विभाग द्वारा इन कारोबारी समूहों के ठिकानों पर तलाशी के दौरान इसके दस्तावेज मिलने के बाद इसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि कारोबारी कच्चे में पटाखे और माइनिंग का परिवहन और इसे बेचकर बिलिंग नहीं करते थे। जांच के दौरान विभाग को इनके ठिकानों में स्टाक से कम सामान मिला है। आयकर विभाग द्वारा आशंका जताई जा रही है कि कच्चे में खरीदी बिक्री कर अर्जित आय को छिपाया गया है। मालूम हो कि आयकर की टीम ने रायपुर, भिलाई और दल्ली राजहरा के पटाखा व माइनिंग कारोबारी के 14 ठिकानों पर आठ नवंबर को छापा मारा था। इस दौरान उनके ठिकानों से आठ करोड़ नकद और 10 करोड़ की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। साथ ही कारोबारी के बयान दर्ज कर बाक्स बिल्डिंग से संबंधित दस्तावेजों को जब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी।

स्टाक में भारी गड़बड़ी

आयकर विभाग को पटाखा कारोबारी के ठिकाने से स्टाक काफी कम मिला है। निर्मित, अर्धनिर्मित और कच्चे माल की खरीदी बिक्री कच्चे में की जा रही थी। उसके दस्तावेज मिलने के बाद कारोबारी का बयान दर्ज कर उनसे हिसाब मांगा गया है। इसके मिलने के बाद तलाशी में बरामद किए गए स्टाक और इसके हिसाब का मूल्याकंन कर टैक्स चोरी का निर्धारण होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SUICIDE; सूदखोरी के दो आरोपी हिरासत में, आर्थिक तंगी ने ले ली परिवार के 5 लोगों की जान, सूदखोरों के आतंक के साए में था परिवार

    रायपुर, राजधानी रायपुर के टिकरापारा में पांच लोगों की सामूहिक खुदकुशी और हत्याकांड मामले में अब पुलिस की तफ्तीश सूदखोरों के आतंक की तरफ मुड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक,…

    FOREST; कोरबा के जंगल में कटाई, साल के 206 पेड़ों की लकड़ी अभनपुर में बरामद, आरा मिल सील, आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। मामले में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’