पाली तानाखार से तुलेश्वर सिंह एवं भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह गोंगपा प्रत्याशी

बिलासपुर, कोरबा जिले के पाली तानाखार से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम चुनाव लड़ेंगे। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के भरतपुर सोनहत से श्याम सिंह मरकाम गोंगपा प्रत्याशी होंगे। तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संस्थापक हीरा सिंह मरकाम के बेटे हैं।

तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बसपा और प्रदेश के एक क्षेत्रीय दल से गठबंधन की बात कही है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सीटों में गोंडवाना का खासा प्रभाव है। भरतपुर सोनहत विधानसभा सीट पर गोंडवाना का जनाधार लगातार बढ़ा है। 2013 के विधानसभा चुनाव में भरतपुर सोनहत में गोंगपा को 18,000 वोट मिले थे। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को 27,000 वोट मिले थे।

पार्टी ने 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए यहां अपने प्रत्याशी के तौर पर श्याम सिंह मरकाम के नाम की घोषणा कर दी है। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में जहां कांग्रेस-बीजेपी की सीधी टक्कर होती है, वहां गोंगपा भी हर बार अपने प्रत्याशी उतारती है और चुनाव दर चुनाव उसके वोट परसेंटेज में इजाफा हुआ है। ऐसे में माना जा रहा है कि वो बीजेपी-कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकती है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार