पीएम मोदी से 5 अप्रैल को मिलेंगे छत्तीसगढ़ के 14 विधायक, सीएम बघेल के खिलाफ रणनीति बनाने इन मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के सभी 14 भाजपा विधायक 5 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में सभी विधायक दलों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने भाजपा विधायकों से मुलाकात करने के लिए समय सुनिश्चित कर दिया है।

जानकारी मिल रही है कि भाजपा विधायक प्रधानमंत्री से मुलाकात करके प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव को लेकर वर्तमान में निर्मित राजनीतिक परिस्थितियों को साझा करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस से निपटने छत्तीसगढ़ के तमाम राजनीतिक मुद्दों को भी प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। खासकर किसानों के मुद्दे पर गंभीर चर्चा होगी, जो छत्तीसगढ में प्रमुख मुद्दा है।

गौरतलब है कि पिछली बार विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 में भाजपा को प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा था। 15 साल तक लगातार सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा को हार मिली थी। जानकारी के अनुसार वर्तमान सरकार में छत्तीसगढ़ के भाजपा विधायक 4 साल में पहली बार प्रधानमंत्री से मिलेंगे। इसके पहले कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उन्हें मुलाकात करने के लिए समय नहीं मिल पाया था।

  • Related Posts

    POLITICS; UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का बड़ा बयान ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’

    रायपुर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि, नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं। लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां…

    POLITICS; कौन हैं कोयल मल्लिक? जिन्हें बगावत का मिला इनाम, TMC छोड़ने के 2 महीने बाद भाजपा ने बनाया उम्मीदवार

    कोलकाता, भाजपा ने एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. कोयल मल्लिक ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात