पुणे में पुलिस अधिकारी ने पहले पत्नी और भतीजे का किया मर्डर; फिर खुद को भी गोली से उड़ाया

पुणे, एजेंसी, महाराष्ट्र के पुणे शहर में 57 वर्षीय एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ने सोमवार को अपने घर पर कथित तौर पर बंदूक से गोली मारकर अपनी पत्नी और भतीजे की हत्या कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

घटना सुबह करीब 3.30 बजे बानेर इलाके में एसीपी भरत गायकवाड़ के बंगले पर हुई। चतुरश्रृंगी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि घटना के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक, गायकवाड़ अमरावती में एसीपी के पद पर तैनात थे और घर आए हुए थे।

अधिकारी ने कहा, “सोमवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे एसीपी ने कथित तौर पर सबसे पहले अपनी पत्नी के सिर में गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर उनका बेटा और भतीजा दौड़कर आए और दरवाजा खोला। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, उन्होंने कथित तौर पर अपने भतीजे पर गोली चला दी, जो सीने में लगी।”

घटना की हो रही है जांच- पुलिस 

उन्होंने कहा, “बाद में गायकवाड़ ने खुद को सिर में गोली मार ली। तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।” उन्होंने बताया कि अन्य दो मृतकों की पहचान पुलिस अधिकारी की पत्नी मोनी गायकवाड़ (44) और भतीजे दीपक (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    COURT; प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या करने वाले कुलदीप साहू समेत 4 आरोपी पाए गए दोषी,सजा का फैसला 8 को

    अंबिकापुर, सरगुजा के सूरजपुर जिले में डबल मर्डर केस में करीब 2 साल बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू व उसके 3 साथियों को हत्या, रेप और…

    SC; ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो कटेगी घर की बिजली? सुप्रीम कोर्ट का नियम तोड़ने वालों को 440 वोल्ट का झटका

    नई दिल्‍ली. सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त स्पीडोमीटर पर नजर रखना और ट्रैफिक नियमों का पालन करना अब और भी ज्यादा जरूरी होने वाला है, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पेंडिंग…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर