पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में छग की दो महिला नक्सली ढेर; इनामी नक्सली सुनीता-सरिता ने 2014 में संभाला था मोर्चा

बालाघाट, शनिवार को हुए सफल नक्सल आपरेशन के बाद दोनों महिला नक्सलियाें से जुड़े कई राज भी सामने आए हैं। पुलिस जानकारी के अनुसार, विस्तार दलम की नक्सली सुनीता को मार गिराने के बाद पुलिस को उसके पास से एक डायरी मिली है, जिसमें उसने अपनी आत्मकथा लिखने की महज शुरुआत की थी। डायरी के सिर्फ एक पन्ने में उसने अपना नाम, अपने दलम का नाम, वह किस वर्ष दलम से जुड़ी सहित अपने बारे में कुछ और बातें लिखीं हैं, लेकिन इससे आगे कुछ और लिख पातीं, मुठभेड़ में मारी गई। डायरी और उसके पन्ने की हालत देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने अपने बारे में ये बातें बहुत साल पहले लिखी थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये बात भी सामने आई है कि दोनों नक्सली विस्तार दलम में चिकित्सक की भूमिका निभाती थीं क्योंकि उनके पास से बरामद सामग्रियों में अलग-अलग बीमारी की दवाइयां, टैबलेट, कैंची, मलहम आदि शामिल हैं।

सालभर के अंतराल में सुनीता और सरिता ने थामा नक्सलवाद का दामन

सुनीता और सरिता विस्तार दलम के सदस्य समूह में थीं, जो लंबे अर्से से मंडला क्षेत्र में अपने विस्तार को लेकर काम कर रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार, नक्सली सुनीता ने वर्ष 2014 में विस्तार दलम जाइन किया। इसके सालभर बाद सरिता ने भी विस्तार दलम में शामिल होकर नक्सलवाद का दामन थाम लिया। सुनीता व सरिता, नक्सलियाें की उस पहली खेप के नक्सली थे, जो विस्तार दलम से जुड़े थे। दोनों लंबे समय से विस्तार दलम से जुड़कर नक्सलियों गतिविधियों को अंजाम दे रही थी। मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दोनों के खिलाफ कई जघन्य अपराध दर्ज हैं। आइजी संजय कुमार ने बताया कि कान्हा के सुपखार क्षेत्र में नक्सलियों का अक्सर मूवमेंट रहता है, जिसमें ये दोनों नक्सली साथ रहती थीं।

नक्सली सरिता उर्फ बिज्जे

  • – छग के सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के ग्राम जोनागुडेम में जन्मी नक्सली सरिता उर्फ बिज्जे खटिया मोचा दलम में एसीएम पद पर थी।
  • – सरिता पर मप्र में तीन लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख और महाराष्ट्र में छह कुल 14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
  • – सरिता पर मप्र में नौ और छत्तीसगढ़ में दो अपराध यानी दो राज्यों में कुल 11 अपराध दर्ज थे।
  • – सरिता के खिलाफ मप्र में दर्ज सभी नौ अपराध बालाघाट जिले के मलाजखंड, बैहर, गढ़ी और बिरसा थाना क्षेत्र में दर्ज थे।
  • – सरिता पर नवंबर 2021 में बैहर थाना क्षेत्र हत्या का अपराध भी दर्ज था। नक्सली सुनीता उर्फ सोमडी मंडावी
  • – छग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम नागराम की सुनीता उर्फ सोमडी मंडावी भाेरमदेव विस्तार-2 में थी।
  • – सुनीता पर मप्र में तीन लाख, छत्तीसगढ़ में पांच लाख और महाराष्ट्र में छह कुल 14 लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
  • – सुनीता पर मप्र में दस और छत्तीसगढ़ में पांच अपराध यानी दो राज्यों में कुल 15 अपराध दर्ज थे।
  • – सुनीता के खिलाफ मप्र में दर्ज सभी दस अपराध बालाघाट के मलाजखंड, बैहर, गढ़ी और बिरसा थाना क्षेत्र में दर्ज थे।

  • Related Posts

    CGPSC SCAM; पेपर लीक से लेकर करोड़ों की वसूली तक के बड़े खुलासे, एडिशनल कलेक्टर ED की हिरासत में

     रायपुर,  छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने एडिशनल कलेक्टर और मुख्यमंत्री कार्यालय के तत्कालीन OSD रहे चेतन बोरघरिया की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े खुलासे…

    FRAUD; 1.61 करोड़ की धोखाधड़ी में महापौर के भाई समेत तीन के खिलाफ FIR, जांच में जुटी पुलिस

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ्ज के राजनांदगांव जिले में जमीन बेचने के नाम पर 2 करोड़ 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. लालबाग पुलिस ने इस मामले में तीन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व