पूर्व पाक पीएम इमरान खान गिरफ्तार; कोर्ट से ही उठाकर ले गए सुरक्षाकर्मी, समर्थकों का हंगामा

इस्लामाबाद, एजेंसी, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान खान को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी के स्थानीय समाचार एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। पाकिस्तान रेंजर्स ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया। अल कादरी ट्रस्ट केस में यह कार्रवाई की गई है। 

इमरान खान को हेलीकॉप्टर से अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें रावलपिंडी ले जाया गया है जहां पाक सेना का मुख्यालय है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ अभी देश से बाहर हैं। ऐसे में सेना पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले सकती है, क्योंकि अलग-अलग शहरों में लोग सड़कों पर उतरने लगे हैं। तोड़फोड़ और आगजानी की जा रही है।

भ्रष्टाचार के आरोप में हुई कार्रवाई

बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के आरोप में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने इमरान को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह अदालत में पेशी के लिए जा रहे थे। इमरान के सहयोगी फवाद चौधरी ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि किए बिना कहा, ‘इमरान खान की कार को घेर लिया गया है।’

धक्के मारकर ले गए पाक रेंजर्स

इमरान खान की पार्टी के ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो ट्वीट किया गया है। इसमें पाक रेंजर्स इमरान खान को धक्के मारते हुए दिख रहे हैं।

जेल जाने के लिए तैयार हूं: इमरान खान

उधर, इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं, ‘मेरे खिलाफ कोई केस नहीं है। वो मुझे जेल में डालना चाहते हैं। मैं इसके लिए तैयार हूं।’

ISI अधिकारी पर हत्या की साजिश का आरोप

इससे पहले इमरान खान ने आईएसआई अधिकारी पर अपनी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इमरान ने कहा था कि दो बार उनकी हत्या का प्रयास करने वाले आईएसआई के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या में भी शामिल थे।

  • Related Posts

    POLITICS; नवीन पटनायक की BJD का बड़ा एक्शन, राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 विधायकों को किया सस्पेंड

    भुवनेश्वर,  बीजू जनता दल (बीजद) ने ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए हाल में हुए चुनाव के दौरान ‘क्रॉस वोटिंग’ करने के लिए अपने छह विधायकों को निलंबित कर…

    POLITICS; प्रीमियम पेट्रोल,औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर अत्याचार -कांग्रेस

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.5 रू. और औद्योगिक डीजल के दाम 22 रू. जनता पर अत्याचार है। औद्योगिक डीजल के दाम बढ़ाने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां