नवीन-नीतीश की जोडी ने कहा-हर मुलाकात राजनीतिक मुलाकात नहीं होती; गठबंधन पर चर्चा नहीं

भुवनेश्वर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुप्रतीक्षित मुलाकात मंगलवार को हुई।देश के दो वरिष्ठ नेता एवं दो प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली मुलाकात से निकलने की खबर पर ना सिर्फ इन दोनों प्रदेश के लोगों की नजर थी बल्कि पूरे देश के राजनीतिक पंडित इस पर नजर टिकाये हुए थे। हालांकि, मीडिया के सामने आते ही दोनों ही नेताओं ने इस कयास को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि हमारे बीच कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है और हर मुलाकात राजनीतिक मुलाकात नहीं होती है।

मंगलवार को नवीन निवास में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। ओडिशा के मुख्यमंत्री तथा बीजू जनता दल के सुप्रीमो नवीन पटनायक ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेता एक साथ दोपहर का भोजन किए और करीब डेढ़ घंटे तक दोनों के बीच चर्चा हुई। चर्चा के बाद दोनों नेता मीडिया से सामने आए और मीडिया को सम्बोधित किया।

गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं

बिहार से काफी संख्या में पर्यटक एवं श्रद्धालु ओडिशा आते हैं। ये पर्यटक एवं श्रद्धालु यहां रह सकेंगे। हम दोनों अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार में केन्द्रीय मंत्री थे। गठबंधन को लेकर हमारी कोई चर्चा नहीं हुई है। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कहा कि सभी मुलाकात राजनीतिक मुलाकात नहीं होती है। हम पुराने मित्र और सहकर्मी हैं। हमारा आपस में बहुत अच्छा संबन्ध है। मैं ओडिशा आते रहता हूं।

आज मैं अपने पुराने मित्र से मिलने आया हूं। नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण दो वर्ष से नहीं आ पाए थे। नवीन जी के पिता जी के साथ मेरा संबन्ध था और आज इनसे भी अच्छा संबंध है। बाकी लोगों से तुलना मत करिए, हम यहां पर कोई राजनीतिक चर्चा करने नहीं आए थे। ऐसे में गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। चर्चा होगी तो आपको जानकारी दे दी जाएगी। यह व्यक्तिगत मुलाकात थी।

राष्ट्रीय गठबंधन के लिए चल रहा प्रयास

हालांकि, पिछले कुछ दिनों से नीतीश कुमार के विभिन्न कार्यक्रम पर नजर डालें तो 2024 आम चुनाव से पहले एक राष्ट्रीय गठबंधन के लिए वह प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए वे पहले ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के मुख्य तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी के मुख्य तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं।

बिहार को मिलेगी डेढ़ एकड़ जमीन

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के कहा है कि नीतीश कुमार से मिलकर बहुत खुशी हुई है। हमारी इस मुलाकात के दौरान कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। पुरी जगन्नाथ धाम में बिहार भवन के लिए ओडिशा सरकार डेढ़ एकड़ बिहार सरकार को जमीन देगी। इसके लिए ओडिशा सरकार बिहार सरकार से कोई कीमत नहीं लेगी।

गर्मजोशी से स्वागत

इससे पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार का राज्य सरकार के मंत्री अशोक पंडा एवं बीजद के वरिष्ट नेता तथा पूर्व मंत्री विधायक देवी मिश्र ने स्वागत किया। नीतीश कुमार का काफिला एयरपोर्ट से नवीन निवास पहुंचा। नवीन निवास में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ नीतीश कुमार का स्वागत किया और फिर दोनों अंदर चले गए। दोपहर का भोजन एवं चर्चा करने के बाद एक साथ बाहर निकले और मीडिया को सम्बोधित किए।

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री तथा जेडीयू नेता नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। नीतीश कुमार क्यों मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने आ रहे हैं यह बात अभी तक ना ही ओडिशा सरकार और ना ही बीजू जनता दल की तरफ से स्पष्ट की गई है।

  • Related Posts

    CJP; धर्मेंद्र प्रधान के उडीसा में छात्रों के समर्थन में उतरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, अब यहां भी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    भुबनेश्वर, ओडिशा में स्कूली पाठ्यपुस्तकों में सामने आई गलतियों को लेकर प‍िछले कई द‍िनों से सरकार के खि‍लाफ प्रदर्शन चल रहा है. तो वहीं अब यह आंदोलन तेज होता नजर…

    POLITICS; मुख्य चुनाव आयुक्त पर कार्यवाही करने निर्वाचन कार्यालय घेरने निकले कांग्रेसी, बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े प्रदर्शंकारियों की पुलिस से हुई झूमाझटकी

    रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार को बरसते पानी में कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन कार्यालय का घेराव करने के साथ ही पुतला…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर