प्रति एकड 20 क्विंटल धान की खरीदी शुरु;कलेक्टर ने मंदिर हसौद उपार्जन केंद्र में खरीदी का किया शुभारंभ

रायपुर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज जिले के मंदिर हसौद स्थित उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया। रायपुर जिले के साथ समूचे प्रदेश में 1 नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत हुई है। इस बार किसानों से प्रति एकड 20 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

डॉ. भुरे ने केंद्र में आए किसान गणेश राम बंजारे का स्वागत किया। श्री बंजारे ने केंद्र में 30 क्विंटल बेचा। डॉ. भुरे ने संबंधित विभागिय अधिकारियों को केंद्र में बारदाना, धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कवर, नमी मापने आद्रतामापी यंत्र क्रय कर केलिब्रेशन, उपार्जन केंद्र में कर्मचारी एवं डाटा एंट्री आपरेटर की नियुक्ति, पर्याप्त संख्या में हमालों की संख्या, प्राथमिक उपचार एवं पंजीयन के लिए आने वाले किसानों हेतु पीने के पानी की व्यवस्था आदि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि है जिले के अन्य केंद्रों में भी धान खरीदी के लिए पुख्ता इतजाम किया जाए ताकि किसानों को तकलीफ न हो। जिले में 139 धान उपार्जन केंद्र है। गतवर्ष जिले में 52 लाख क्विंटल धान खरीदा गया था। इस वर्ष 68 लाख क्विंटल खरीदने का लक्ष्य है। इस अवसर पर आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा, उप पंजीयक आर के चन्द्रवंशी और कॉपरेटिव बैंक अधिकारी प्रभात मिश्र , सहायक खाद्य अधिकारी अरविंद दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FERTILIZER; दो विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 40 कृषि केंद्रों को नोटिस जारी,

    रायपुर, राज्य सरकार खरीफ सीजन 2026 के लिए किसानों को पर्याप्त रासायनिक खाद उपलब्ध कराने सतर्कता के साथ कार्य कर रही है। जिलों में भी खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर…

    PROTEST;महंगाई और खाद संकट पर सरकार के खिलाफ भडक रहा किसानों में आक्रोश, बस्तर में निकला ट्रैक्टर मार्च

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और खरीफ सीजन के दौरान खाद-बीज की भारी किल्लत के कारण किसानों में राज्य सरकार के खिलाफ गहरा आक्रोश देखा जा…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’