प्रधानमंत्री आवास; पात्र-अपात्र परीक्षण के लिए 13 से 15 सितम्बर तक ग्राम सभा, मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन शुरु

महासमुंद, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष हितग्राहियों एवं छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के आवासहीन परिवारों की पात्रता/अपात्रता परीक्षण के संबंध में ग्राम सभा आयोजित करने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी जनपद पंचायतों के अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में 13 सितम्बर से 15 सितम्बर 20213 तक विशेष ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित करने कहा है। इसके साथ ही ग्राम सभा में की गई कार्यवाही का विवरण 16 सितम्बर तक कार्यालय उप संचालक पंचायत महासमुंद में उपलब्ध कराने एवं ग्राम सभा के वीडियो, फोटोग्राफ्स ग्राम सभा निर्णय मोबाईल एप/वाइब्रेंट ग्राम सभा पोर्टलhttps://meetingonline.gov.in/ में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर

आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए जिले में संचालित समस्त शैक्षणिक शासकीय व अशासकीय महाविद्यालय, मेडिकल, कृषि, वेटनरी, पॉलीटेक्निक कॉलेज, आई.टी.आई., नर्सिंग, डी.एड., एवं बी.एड. में अध्ययन कर रहें अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु पात्र होंगे। ऑनलाइन आवेदनhttps://postmatric-scholarship.cg.nic.in/वेबसाइट पर कर सकते हैं।
आदिवासी विकास के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि विद्यार्थियों द्वारा नवीन एवं नवीनीकरण हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 सितम्बर से प्रारम्भ होगी जिसकी अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2023 तक है। ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 17 अक्टूबर तक एवं सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने के लिए 20 अक्टूबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था जिम्मेदार होंगे। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। सभी विद्यार्थी आवेदन करते समय ध्यान रखें कि उनका बचत खाता एक्टिव हो एवं आधार सीडेड बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि कराएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOVT; महतारी वंदन योजना में फिर से जुड़ेंगे नाम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा- बस्तर से होगी शुरुआत

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए खुशखबरी है. महतारी वंदन योजना का पोर्टल फिर से खुलने जा रहा है. लंबे वक्त से रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार वाली…

    TIGER; उदंती-सीतानदी में बाघिन की दस्तक से वन अमला गदगद निगरानी बढाने की कवायद

    रायपुर, उदंती- सीतानदी टाइगर रिजर्व के लिए ऐतिहासिक खबर सामने आई है। हाल में विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैमरा ट्रैप में एक बाघिन की तस्वीरें और वीडियो लगातार कैद…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’