CBI; महादेव सट्टा ऐप केस में सौरभ चंद्राकर को 8 दिन की सीबीआई रिमांड, अब मुख्यालय दिल्ली में होगी पूछताछ

रायपुर, महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी है। इसके साथ ही CBI को उसे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी मिल गई है। अब सौरभ से दिल्ली में CBI की टीम पूछताछ करेगी।

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद CBI की जांच आगे बढ़ेगी। एजेंसी सौरभ चंद्राकर से महादेव ऑनलाइन बेटिंग एप के संचालन, कथित सट्टेबाजी नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और इस पूरे सिंडिकेट से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ कर सकती है।

दिल्ली मुख्यालय में CCTV कैमरों की निगरानी में होगी पूछताछ

सौरभ चंद्राकर को ओमान से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। इसके बाद CBI उसे दिल्ली से रायपुर लेकर पहुंची और बुधवार को विशेष CBI अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता और प्रत्यर्पण की शर्तों को लेकर सवाल उठाए थे। वहीं, CBI ने रिमांड की मांग करते हुए पूछताछ की जरूरत बताई थी।अब अदालत से रिमांड और दिल्ली मुख्यालय ले जाने की अनुमति मिलने के बाद CBI की टीम उससे विस्तार से पूछताछ करेगी। CBI मुख्यालय में यह पूछताछ CCTV कैमरों की निगरानी में की जाएगी।

कोर्ट ने पूछताछ के दौरान सौरभ चंद्राकर को शाम के समय अपने वकील से मुलाकात करने की अनुमति भी दी है। वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी सौरभ चंद्राकर की कस्टडी हासिल करने के लिए अदालत में आवेदन लगाया है। ऐसे में CBI की पूछताछ के बाद ED की ओर से भी उसकी कस्टडी मांगे जाने की प्रक्रिया अहम हो सकती है।

महादेव सट्टा नेटवर्क से जुड़े खुल सकते हैं कई राज

करीब 6,000 करोड़ रुपये के कथित महादेव सट्टेबाजी नेटवर्क की जांच में सौरभ चंद्राकर की पूछताछ अहम मानी जा रही है। जांच एजेंसियों के सामने नेटवर्क के संचालन, पैसों के लेन-देन, हवाला के जरिए रकम भेजने और कथित संरक्षण राशि जैसे कई पहलू हैं।

सौरभ से पूछताछ में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, विदेशों में संचालित गतिविधियों और आर्थिक लेन-देन को लेकर अहम जानकारियां सामनेआने की संभावना है। हालांकि, पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जांच में कौन-कौन से नए तथ्य सामने आते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BETTING; महादेव बेटिंग ऐप मामले में को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी तेज

    रायपुर, महादेव बेटिंग ऐप मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिली है. ऐप के सह-संस्थापक और मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल रवि उप्पल को दुबई…

    POLICE; महिला जेलर को होटल में बुलाया, यौन उत्पीड़न की FIR, ओडिशा DG जेल हटाए गए

    भुवनेश्वर , ओडिशा में पुलिस ने DG रैंक के IPS अधिकारी सुशांत कुमार नाथ के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। इसके बाद राज्य सरकार ने उन्हें DG…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश