बजट सत्र में सदन में जमकर हंगामा; विधायक ने कहा- पिस्टल लायसेंस के लिए मुझसे ही 5 लाख की रिश्वत मांगी

रायपुर, विधानसभा में बजट सत्र का प्रश्नकाल आज मंगलवार को हुआ। इस दौरान स्कूल शिक्षा, स्कूल भवनों, गांवों के विकास जैसे कई मुद्दे उठे। दैनिक वेतन भोगियों के नियमितिकरण के मामले में गड़बड़ी के मामले में आदिम जाति विकास मंत्री ने सहायक आयुक्त को निलंबित कर दिया। बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि हालात ये हैं कि मुझसे ही पिस्टल लायसेंस के लिए 5 लाख रुपए रिश्वत मांगी गई। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सदन में जमकर हंगामा, नारेबाजी हुई।

शिक्षा व्यवस्था, जर्जर स्कूल भवनों का मुद्दा उठा

विधानसभा में उठा जर्जर स्कूलों का मसला उठा। विधायक भुवनेश्वर शोभाराम बघेल और विधायक चंदन कश्यप ने डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र और नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र को लेकर सवाल उठाए। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी अपने विधानसभा क्षेत्र के आहाता विहीन स्कूलों को लेकर सवाल उठाए। जवाब में स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह टेकाम ने कहा- प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी स्कूलों के जर्जर भवनों का मरम्मतीकरण अगले शिक्षा सत्र से पहले हो जाएगा इस पर कटाक्ष करते हुए भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- पूरा स्कूल शिक्षा विभाग जर्जर हो गया है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा- 15 सालों में स्कूली शिक्षा का जो बेड़ा गर्क किया है, उसे हम ठीक कर रहे हैं। विधायक अमितेष शुक्ल ने छात्रावास निर्माण में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया।

बिलासपुर के कॉलेज का मामला

विधायक शैलेश पांडेय ने एक कॉलेज के मैदान को बेचने पर सवाल किया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में जेपी वर्मा कॉलेज का मैदान कैसे गायब हो गया। ट्रस्ट मैदान बेच रहा है जबकि यह जमीन दान की है। राजस्व मंत्री ने कहा ट्रस्टियों ने जमीन बेची नहीं। जो जमीन दान की है वो अलग है और जिसे बेचने की बात है उसे दान नहीं किया गया है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि हाईकोर्ट में यह मामला चल रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं-नेताओं पर अपराध दर्ज करने के मामले में हंगामा

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं पर दर्ज हो रहे अपराधिक मामलों को उठाया। उन्होंने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताई। इस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होगी। कवर्धा में पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके बाद पक्ष-विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ और कुछ देर के लिए सदन की कार्रवाई स्थगित की गई। सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भी बीजेपी के विधायक आसंदी के सामने नारेबाजी कर रहे हैं।

मरकाम ने अपनी ही सरकार को घेरा था

सोमवार को पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने अपनी ही सरकार को घेरा था। उन्होंने डीएमएफ फंड में बंदरबांट करने का आरोप लगाया था। इस पर बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने कई मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सदन में पीसीसी चीफ के द्वारा प्रश्न उठाए गए। भ्रष्टाचार में डीएमएफ का फंड जा रहा है। अभी तक हम बोल रहे थे अब सत्ता पक्ष के विधायक कह रहे हैं। सरकार को इसे गंभीरता से समझना चाहिए। अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सीवरेज मौत मामले में कौशिक ने कहा कि सीवरेज में एक बच्चा गिर गया और उसकी मौत हो गई। बात आसंदी के सामने रखी गई और मुआवजे की मांग की गई है. इसमें लापरवाही हुई है। जिस पर धरमलाल कौशिक ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्होंने भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर कहा कि हितग्राहियों के साथ विधानसभा का घेराव किया जाएगा। सोई हुई सरकार है तो उन्हें जगाने का प्रयास करेंगे।

  • Related Posts

    RAPE; पिकनिक स्थल पर गर्लफ्रेंड से गैंगरेप, विरोध करने पर बॉयफ्रेंड से मारपीट व लूट

    रायगढ़ , छत्तीसागढ के रायगढ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोतल्दा स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट ‘रॉक गार्डन’ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अपने दोस्त…

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    You Missed

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SINGER; सपना चौधरी की शादीशुदा जिंदगी में आई दरार, पति से अलग होने की बताई वजह

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    SQUIRREL; कंधे में बैठकर फुदकती गिलहरी……………

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..