बरगढ़ में एक ही परिवार के तीन लोगों ने खाया जहर; दो की मौत , पिता की मौत से दुखी था परिवार

संबलपुर , ओडिशा से रविवार को एक दर्दनाक घटना सामने आया है। बरगढ़ जिला के सोहेला कस्बा स्थित मास्टरपाड़ा क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों को किसी तरह पता चला तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी और घर के अंदर अचेतावस्था में मिले सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया।दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद सभी गम में डूबे थे।

जानकारी के मुताबिक, खुदकुशी करने वालों में दो महिला और एक पुरुष हैं। पुरुष की गंभीर हालत देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए स्थानीय बुर्ला हॉस्पिटल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बंशीधर साहू के रुप में की गई है। उधर, मृतक बंशीधर की मां कुमुदिनी साहू को भी गंभीर हालत में बुर्ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जबकि बेटी सुवर्ण महाजन को सोहेला अस्पताल से बरगढ़ जिला अस्पताल लाते समय आधे रास्ते में उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 6 सितंबर को सोहेला थाना अंतर्गत मास्टरपाड़ा में रहने वाले अर्जुन साहू की मौत हो गई थी और इसी के बाद से उसकी मां कुमुदिनी साहू, बेटे बंशीधर साहू और बेटी सुवर्ण महाजन टूट हुए थे और गम में डूबे थे। बताया जा रहा है कि इसी निराशा और हताशा की वजह से तीनों ने रविवार को सुबह करीब 11 बजे अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और जहर खाकर सो गए थे। दिन के समय साहू परिवार के घर का दरवाजा अंदर से बंद होने और पुकारने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों को किसी अनहोनी का संदेह हुआ और पुलिस को सूचित किया तब यह मामला पता चला।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…