दंतैल हाथी ने 2 महिलाओं को कुचल कर मारा;एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला

बिलासपुर, कोरबा जिले में दंतैल हाथी ने रविवार को एक ही परिवार के 4 लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। साथ ही एक पुरुष की हालत गंभीर है। वहीं एक युवक ने भागकर अपनी जान बचाई है। कटघोरा वनमंडल में सभी लकड़ी और फुटू लेने गए थे।

मामला केंदई रेंज के चोटिया डंप एरिया का है। जहां कोरबी गांव के रहने वाले नरसिंह, उनकी पत्नी राजकुमारी, बहन पुन्नी बाई और भांजा दीपक सिंह गए हुए थे। इसी दौरान हाथी वहां पहुंच गया। भागने की कोशिश से पहले ही हाथी ने 2 महिलाओं को कुचल दिया। ​​​​​​​जिसमें राजकुमारी और पुन्नी बाई की मौत हो गई।

हमले में नरसिंह भी बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे कोरबा रेफर किया जा रहा है। वहीं दीपक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहा।सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। जिसके बाद डायल 112 की मदद से पोंडी उपरोडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

45 हाथियों का दल मौजूद

कटघोरा वनमण्डल के केंदई, एतमा नहर, पसान, कोरबी क्षेत्र में लगभग 45 से अधिक हाथियों का दल अलग अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। हाथियों ने पहले भी ग्रामीणों की फसलों के साथ उनके मकानों को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

मेंढरमार किसान के खेत मे नर हाथी की संदेहास्पद हालत में मिली शव, करेंट से मौत होने की आशंका

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र में रविवार की सुबह खेत मे नर हाथी का शव मिलने से वन महकमें से लेकर ग्रामीण अंचल में हड़कंप मच गया है। मृत हाथी की सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वन महकमा प्रथम दृष्टया करंट से हाथी की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र मेंढरमार कालोनी में कुछ दिनों से हाथियों की आवागमन कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था। इस बीच लगातार आदिवासी किसानों के खेतों में लगे धान की फसल को पैरों तले रौंदकर नुकसान किया जा रहा था। ग्रामीण जन जनहानि एवं फसलों के क्षति से परेशान नजर आ रहे थे। इस बीच रविवार सुबह मेंढरमार के किसान अपने अपने दिनचर्या में लगे हुए थे।खेत खलिहान की सुरक्षा व उसका जायजा लेने जुट गए थे तभी उन्हें देव सिंह राठिया के खेत मे संदिग्ध परिस्थितियों एक नर हाथी मृत अवस्था मे नजर आया। जिसे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे बदहवास हालत में गांव आए और अन्य किसानों को इसकी सूचना दिए। ततपश्चात सरपंच के माध्यम से वन विभाग के अधिकारियों सूचित किया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC SCAM; ईडी ने पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में करेगी पेश

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के चर्चित CGPSC घोटाला मामले में CBI के बाद अब ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया…

    PROTEST; सरागुजा में डीएसपी समेत 15 पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों का हमला, तनावपूर्ण स्थिति के बाद इलाका छावनी में तब्दील

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संंभाग के सूरजपुर जिले में प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर में प्रस्तावित कोल परियोजना के लिए भूमि सीमांकन को लेकर चल रहा विवाद हिंसक झड़प में…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र