FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

हिंदुस्तान में बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को फिल्म चलाने  के लिए एक अदद नायिका की जरूरत हमेशा से रही है।शुरुवाती दौर में तो पुरुष ही नायिका का रूप धरते थे। नायिकाओं  की को कमी दूर  करने के लिए तवायफों को मौका मिला। जैसे जैसे वक्त गुजरा नायिकाओं की पूर्ति दीगर माध्यमों से होने लगी। इसमें एक माध्यम मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट का प्लेटफार्म भी रहा। इस प्रतियोगिता  में मिस इंडिया बनने से लेकर भाग लेने वालों  के भाग फिल्मों में खुले है। नूतन, लीला नायडू जीनत अमान , जूही चावला, मीनाक्षी, जीनत अमान  मीनाक्षी शेषाद्रि,शेषाद्रि ऐश्वर्या राय,प्रियंका चोपड़ा ऐसे सितारे है जो ब्यूटी कांटेस्ट से फिल्मों में सफल हुए।
ब्यूटी कांटेस्ट 1947 से शुरू हुई। 1952 में नूतन मिस इंडिया बनी और अपने दौर की सफलतम भावपूर्ण अभिनय के लिए  जानी गई। नूतन ने पच्यासी फिल्मों में अभिनय किया। पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री बनी।
1953 में पीस कंवल और 1954 में लीला नायडू मिस इंडिया बनी। लीला नायडू ने दस फिल्मों में अभिनय किया।
1970 के दशक में कोई भी मिस इंडिया, नायिका नहीं बनी।1970 में जीनत अमान ब्यूटी कांटेस्ट से  फिल्मों में  आई।उन्होंने बोल्ड अभिनय की नई मिसाल कायम किया। जीनत ने साठ  से अधिक फिल्मों में काम किया1979 में स्वरूप संपत मिस और 1980 में संगीता बिजलानी मिस इंडिया  बनी। इनको गिनती की फिल्मे मिली।1981 में मीनाक्षी शेषाद्रि मिस इंडिया बनी और उन्हें भी बॉलीवुड में प्रवेश मिला। मीनाक्षी ने पचास से अधिक फिल्मों में काम किया।
1984 में जूही चावला  मिस इंडिया बनी। जूही चावला भी सफल नायिका रही। जूही चावला ने पचास से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। 1985 में सोनू वालिया मिस इंडिया बनी। 1989 की मिस इंडिया  डॉली  मिन्हास को भी फिल्मों में जगह मिली।
1993 में  नम्रता शिरोडकर मिस इंडिया बनी।
1994 के साल में मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट सबसे ज्यादा चर्चित रहा।  स्पर्धा शुरू होने से पहले ऐश्वर्या राय  को मिस इंडिया माना जा रहा था लेकिन बाजी मारी सुष्मिता सेन ने। ऐश्वर्या रनर अप रही। 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी।दोनों को बॉलीवुड की नायिका बनी।  ऐश्वर्या राय ने भी पचास से अधिक फिल्मों में काम किया।1999 में गुल पनाग मिस इंडिया बनी। उनको  फिल्मों ज्यादा काम नहीं मिला।
2000 का साल  मिस इंडिया के विजेता और दो उपविजेता  लारा दत्ता, प्रियंका चोपड़ा और दिया मिर्जा मिस यूनिवर्स, मिस वर्ल्ड और मिस एशिया पेसिफिक बनी।तीनों को बॉलीवुड की फिल्मों में नायिका के रूप में स्वीकार किया गया।  इनमें प्रियंका चोपड़ा सबसे अधिक सफल अभिनेत्री बनी।
2001 में सेलिना जेटली , 2002 में नेहा धूपिया  2004 में सयाली भगत मिस इंडिया बनी । इनको फिल्मों में बड़ी भूमिकाएं नहीं मिली। मिस इंडिया बन कर बॉलीवुड में प्रवेश करने वाली आखिरी नायिका मानुषी चिल्लर है। मिस इंडिया, शारीरिक बनावट के साथ साथ  दिमागी परीक्षा भी होती है लेकिन अभिनय करना टेढ़ी खीर है। 2026 की मिस इंडिया गोवा की साध्वी शैल बनी है, उनको  बॉलीवुड हाथों हाथ लेता है तो वे सफल नायिकाओं की श्रेणी में खड़ी हो सकती है।

  स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    नईदिल्ली, 15 साल की उम्र में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कई भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई. बॉलीवुड की सबसे पहली 100 करोड़ी…

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..