BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

नईदिल्ली, 15 साल की उम्र में सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कई भाषाओं की फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन गई. बॉलीवुड की सबसे पहली 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म में लीड हीरोइन का रोल निभाने के बाद इंडस्ट्री के बड़े-बड़े हीरो के साथ काम किया. 30 साल की उम्र से पहले ही उनका करियर सफलता के सातवें आसमान पर था.

मगर फैंस को हैरानी तब हुई, जब बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में देने के बावजूद एक्ट्रेस ने बेहद खामोशी से खुद को चकाचौंध से दूर कर लिया. हम बात कर रहे हैं असिन थोट्टुमकल की. साल 2008 में जब ‘गजिनी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो हर तरफ सिर्फ आमिर खान के जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन और फिल्म की खतरनाक रिवेंज स्टोरी की ही चर्चा थी. दूसरी तरफ, कल्पना के किरदार में असिन की मासूमियत ने दर्शकों का दिल जीत लिया.
उनकी इसी बेहतरीन परफॉर्मेंस ने फिल्म को एक इमोशनल टच दिया, जिसने ‘गजिनी’ को एक कल्ट फिल्म बना दिया. इस ब्लॉकबस्टर ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया. यह ऐसा कारनामा करने वाली बॉलीवुड इतिहास की सबसे पहली हिंदी फिल्म बनी, जिसने आने वाले समय के लिए कामयाबी के नए मायने तय कर दिए.



असिन के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में एक ग्रैंड और धमाकेदार एंट्री जैसी थी. वैसे तो वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही नंबर वन एक्ट्रेस थीं और वहां राज कर रही थीं, लेकिन कल्पना के इस यादगार रोल ने उन्हें रातों-रात पूरे देश में घर-घर की पसंद बना दिया. ‘गजिनी’ की ऐतिहासिक कामयाबी के बाद असिन रातों-रात बॉलीवुड के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स और सुपरस्टार्स की पहली पसंद बन गईं.

इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म ‘रेडी’ में काम किया, अक्षय कुमार के साथ ‘हाउसफुल 2’ और ‘खिलाड़ी 786’ जैसी फिल्मों में अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग दिखाई, तो वहीं अजय देवगन के साथ फिल्म ‘बोल बच्चन’ में नजर आईं. एक के बाद एक मिली इन धमाकेदार कामयाबियों ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और साल 2010 के शुरुआती दशक में असिन को इंडस्ट्री की सबसे भरोसेमंद और टॉप हीरोइनों की कतार में ला खड़ा किया.

बेहद कम समय में असिन ने एक ऐसा शानदार मुकाम हासिल कर लिया, जिसे पाने में एक्टर्स को सालों-साल लग जाते हैं. मलयालम, तमिल और तेलुगू से लेकर हिंदी सिनेमा तक, उन्होंने जिस सहजता से हर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाई, उसने यह साबित कर दिया कि वह एक ऐसी बेमिसाल टैलेंट हैं जो बिना किसी सरहद के पूरे देश के दर्शकों के दिलों से सीधे जुड़ सकती हैं.

जब ‘गजिनी’ में आमिर खान के अपोजिट असिन को देखा गया, तो कई लोगों को लगा कि वह कोई नई एक्ट्रेस हैं. जबकि असल में वह 15 साल की उम्र से ही तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों की सुपरस्टार थीं. उन्होंने थलपति विजय (पोक्किरी), अजीत (वरलारू), चियान विक्रम और सूर्या (ओरिजिनल गजिनी) जैसे सुपरस्टार्स संग काम किया था. वहीं तेलुगू में वह महेश बाबू और पवन कल्याण जैसी बड़ी हस्तियों की पसंदीदा लीडिंग लेडी रह चुकी थीं.



साल 2016 के जनवरी महीने में असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर और बिजनेसमैन राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए. हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से हुई इस खूबसूरत शादी की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि इन दोनों की मुलाकात असिन के को-स्टार अक्षय कुमार ने कराई थी. शादी के बाद उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को पूरी तरह अलविदा कह दिया और अपना पूरा वक्त परिवार और पर्सनल लाइफ को दे दिया.

आज के समय में असिन लाइमलाइट से कोसों दूर एक बेहद निजी और सुकून भरी जिंदगी जी रही हैं. साल 2017 में पति राहुल शर्मा के साथ अपनी बेटी आरिन रयान का स्वागत करने के बाद उन्होंने खुद को पब्लिक और सोशल मीडिया से लगभग पूरी तरह काट लिया. वह अब कभी-कभार ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी या परिवार से जुड़ी खास तस्वीरों की छोटी सी झलक फैंस के साथ शेयर करती हैं.



  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    *उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने की समीक्षा रायपुर, स्वदेश दर्शन योजना के तहत लगभग 146 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किए जा रहे भोरमदेव…

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    हिंदुस्तान में जब निजी चैनल्स नहीं थे तब मनोरंजन का घरेलू साधन दूरदर्शन हुआ करता था। 1986 के साल में एक धारावाहिक मालगुडी डेज़ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर