बलौदाबाजार, सूरजपुर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले, 26 अफसरों का तबादला आदेश जारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने 26 IAS अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। इसमें बलौदाबाजार-भाटापारा का कलेक्टर चंदन कुमार को बनाया गया है। अब तक यहां के कलेक्टर रहे रजत बंसल नरेगा विभाग में आयुक्त बनाकर भेज दिए गए हैं। संजय अग्रवाल को सूरजपुर जिले का कलेक्टर बनाया गया है। विजय दयाराम के को बस्तर कलेक्टर बनाया गया है। अन्य अफसरों के विभाग भी बदले गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, शम्मी आबिदी को कौशल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नरेंद्र कुमार दुग्गा को मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं पी.एस ध्रुव को सामान्य प्रशासन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है। वो अब तक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वहीं प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इनमें कई जिलों के CEO, ज्वाइंट कलेक्टर, और नगर निगम के कमिश्नर शामिल हैं। कुल 8 अफसरों को उनकी पुरानी पोस्टिंग की जगह से नई जगहों पर भेजा गया है। मंगलवार को जारी किए गए आदेश के मुताबिक अब बिलासुर जिला पंचायत के CEO अजय अग्रवाल होंगे, अभिषेक गुप्ता राजनांदगांव निगम के आयुक्त बनाए गए हैं

  • Related Posts

    HC; हाईकोर्ट का फैसला,8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी रद्द, तुरंत बहाल करें

    रायपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को एक बड़ा झटका देते हुए साइंस एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के 8 कर्मचारियों की बर्खास्तगी को सिरे से खारिज कर दिया है। जस्टिस बीडी…

    ACTION; 1 लाख रुपये जुर्माने के साथ स्कूल संचालन पर रोक,भाषा के आधार पर भेदभाव करने वाले किड्स एकेडमी पर कार्रवाई

    अम्बिकापुर, भाषा के आधार पर बालक को प्रवेश देने से इंकार करने के मामले में किड्स एकेडमी पर सख्त कार्येवाही करते हुए एक लाख रुपए जुर्माना किया गया है। इस…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……