बिरगांव नगर निगम का बजट 29 मार्च को पेश होगा ; विपक्ष करेगा बहिष्कार

रायपुर , नगर निगम बिरगांव की सामान्य सभा 29 मार्च को होगी। इसमें बजट प्रस्तुत करने से पूर्व एक घंटे का प्रश्नकाल होगा। सत्ता पक्ष ने जहां बजट पेश करने की तैयारी पूरी कर ली है, वहीं विपक्ष ने शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। भाजपा ने सामान्य सभा को निरस्त करने संबंधी ज्ञापन सोमवार को कलेक्टर को देने का निर्णय लिया है।

विपक्ष का कहना है कि सत्ता पक्ष ने जानबूझ कर अष्टमी के दिन सामान्य सभा रखी है। अष्टमी के दिन सभी लोग मां दुर्गा की पूजा में लगे रहते हैं। सत्ता पक्ष नहीं चाहता है कि किसी मुददे पर चर्चा की जाए। वह बिना बहस किए बजट पेश करना चाहता है।

इधर, सत्ता पक्ष का कहना है कि सामान्य सभा दो से तीन घंटे की होती है। विपक्ष चाहे तो शामिल हो सकता है। विपक्ष के पास चर्चा के लिए कोई मुददा नहीं है। यही वजह है कि वह सामान्य सभा में बहस नहीं करना चाहता। पिछली सामान्य सभा के दौरान भी विपक्ष ने बहिर्गमन किया था। भाजपा के बहिष्कार के बाद भी बहुमत से बजट पास हो जाएगा। गौतरलब है कि बिरगांव निकाय क्षेत्र में 40 वार्ड हैं। इनमें से 36 वार्डों में कांग्रेस, 10 पर भाजपा और चार पर जोगी कांग्रेस का कब्जा है।

पेयजल को लेकर किया था हंगामा

महापौर नंदलाल देवांगन ने 2022-23 में 191 करोड़ 57 लाख से अधिक का बजट पेश किया था। इस वर्ष इससे ज्यादा का बजट पेश करने की उम्मीद जताई जा रही है। महापौर के अभिभाषण के समय भाजपा पार्षदों ने शुद्ध पानी की सप्लाई को लेकर जमकर हंगामा किया था।

बिरगांव नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष ओमप्रकाश साहू ने कहा, भाजपा ने सामान्य सभा का बहिष्कार करने का निर्णय है। अष्टमी के दिन सामान्य सभा बुलाना समझ के परे है। इस दिन सभी लोग पूजा-पाठ में व्यस्त रहते हैं। कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्थगित करने की मांग की जाएगी।

  • Related Posts

    PWD; सड़कों, पुलों और भवनों के काम को मिलेगी रफ्तार, वर्किंग सीजन का पूरा उपयोग करने पीडब्लूडी तैयार

    0 लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन और अप्रारंभ कार्यों को द्रुत गति से शुरू करने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, लोक निर्माण विभाग बरसात के बाद सडकों, पुल-पुलियों…

    FLOOD; बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश

    0 मुख्यमंत्री के निर्देश – राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई न हो,प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने की हिदायत रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर