मंत्री लखमा ने कहा- हिंदू आदिवासी नहीं; भाजपा का आरोप-हिंदू बांटो की रणनीति पर भूपेश सरकार

रायपुर। राज्य ब्यूरो। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आदिवासी हिंदू हैं या नहीं है, प्रश्न उठने के बाद राजनीतिक दल आमने-सामने हैं। शनिवार को अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में आदिवासी नेता और मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं। उनके लिए अलग से धर्म कोड बनना चाहिए। मंत्री के बयान के बाद भाजपा भूपेश सरकार को घेर रही है। भाजपा का आरोप है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हिंदू बांटो रणनीति पर काम कर रही है।

भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि आदिवासी समाज की सभ्यता-संस्कृति को कांग्रेस सरकार के मंत्री नष्ट नहीं कर सकते और न ही हिंदुओं को बांट सकते हैं। हम भारत में रहने वाले सारे हिंदू, चाहे वह किसी भी देवता को मानते हों, मैदानी क्षेत्र में रहते हों या वनवासी क्षेत्र में, हम सब एक हैं।

लखमा के नेतृत्व में दिल्ली कूच की तैयारी :

मंत्री लखमा ने कहा है कि 20 अप्रैल को आदिवासी समाज का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेगा और उनसे आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग करेगा। लखमा का कहना है कि जिस तरह जैन-बौद्ध आदि धर्म के लिए अलग कोड बना है उसी तरह आदिवासियों का भी कोड होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन और प्रकृ ति के बीच रहने वाले आदिवासियों की अपनी एक अलग पहचान है।

हिंदू बांटो के एजेंडे पर कांग्रेस सरकार- भाजपा

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष मरकाम ने सीधा आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार हिंदू बांटो एजेंडे को लेकर काम कर रही है। मंत्री लखमा का बयान दुर्भाग्यपूर्ण और हिंदुत्व की व्यापक अवधारणा को नकारने की शर्मनाक राजनीतिक विवशता का परिचायक है। उन्होंेने आरोप लगाया कि बस्तर में आदिवासियों का मतांतरण कराया जा रहा है। उन पर हमले कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की चरण वंदना और चापलूसी में अपने पुरखों की विरासत और परंपरा को नकारकर मंत्री लखमा ने वैचारिक गिरावट का परिचय दिया है।

  • Related Posts

    CGHB; कन्वेंशनल हॉल के डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न योजनाओं में फर्म के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, भविष्य में नहीं दिया जाएगा कोई कार्यवाही रायपुर, छत्तीसगढ़…

    LAND; भूमि उपयोग श्रेणियों के लिए Negative List आधारित व्यवस्था का प्रावधान जल्द, विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व