MURDER; पैसों के लिए दोस्त को उतारा मौत के घाट, जांजगीर में क्लिनिक संचालक और BSP पार्षद का डबल मर्डर

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर -चांपा जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां 10 लाख रुपए के उधार को हजम करने के लिए एक युवक ने दो लोगों की जान ले ली. आरोपी ने शराब में सुहागा पाउडर मिलाकर निजी क्लिनिक संचालक और बसपा के पार्षद की हत्या कर दी. दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई.पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है. ये सनसनीखेज मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के पनगांव का है.

कौन हैं मृतक और आरोपी?

मृतकों की पहचान बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े (55 साल) और निजी क्लिनिक संचालक जोहितराम खरे (52 साल) के रूप में हुई है. दोनों पनगांव के ही रहने वाले थे. वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी कमलनाथ खरे उर्फ राजा है, जो कि क्लिनिक संचालक का ही गांव वाला है. उसके साथ उसका दोस्त मुकेश कश्यप भी था.

10 लाख के उधार से शुरू हुई रंजिश

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी कमलनाथ खरे ने करीब 4 महीने पहले घर के काम के लिए जोहितराम खरे से 10 लाख रुपए उधार लिए थे. जब जोहितराम ने अपने पैसे वापस मांगे तो कमलनाथ टालमटोल करने लगा. रोज-रोज पैसे मांगने से परेशान होकर उसने पैसे न लौटाने पड़े, इसलिए हत्या की खतरनाक साजिश रच डाली.

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

शुक्रवार को आरोपी कमलनाथ ने जोहितराम को शराब पीने के बहाने बुलाया. उसने पहले से ही अंग्रेजी शराब की तीन बोतलें खरीद कर रखी थीं. उसने अपने साथी मुकेश के साथ एक बोतल पी ली और दूसरी बोतल मुकेश को दे दी. तभी जोहितराम के साथ बसपा पार्षद रामखिलावन जांगड़े भी वहां आ गए. कमलनाथ ने तीसरी बोतल, जिसमें उसने पहले से सुहागा यानी बोरेक्स पाउडर मिला रखा था, दोनों को दे दी. चारों ने साथ बैठकर थोड़ी देर शराब पी और फिर कमलनाथ और मुकेश वहां से निकल गए.बाद में बची हुई शराब जोहितराम और पार्षद ने पी ली.

इलाज के दौरान दोनों की मौत

शराब पीकर घर पहुंचे दोनों की हालत अचानक बिगड़ने लगी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी. परिजन उन्हें तुरंत पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया. बिलासपुर में पार्षद रामखिलावन को सिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि क्लिनिक संचालक जोहितराम का अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन डॉक्टर दोनों को बचा नहीं पाए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. पामगढ़ SDOP तोपेश वर्मा ने बताया कि मामला संदिग्ध लगने पर कमलनाथ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; 20 महिला कांस्टेबलों को प्रेमजाल में फंसाया, अमीर होने का किया नाटक!

    नईदिल्ली,  दिल्ली में 23 वर्षीय युवक विक्रांत तोमर पर करीब 20 महिला कांस्टेबलों को शादी का झांसा देकर लगभग 24 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। दिल्ली…

    ACCIDENT; सड़क निर्माण स्थल पर विस्फोट, शिक्षिका समेत 7 लोगों की मौत, जांच के निर्देश

    अमरावती, आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू (एएसआर) जिले में शनिवार को सड़क निर्माण स्थल के पास हुए भीषण विस्फोट में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका समेत 7 लोगों की…

    You Missed

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार