मकान, बिल्डिंग्स से निकला मलबा फ्री में ले जाएगा निगम; निदान 1100 पर कॉल कर दें सूचना

रायपुर, राजधानी में वायु प्रदूषण कम करने और शहर की आबोहवा सुधारने के लिए अब रायपुर नगर निगम यहां बनने वाली बिल्डिंग्स और मकानों को तोड़ने और बनाने के दौरान निकलने वाले मलबे को कलेक्ट करेगा। इसके लिए बकायदा नंबर भी जारी किए गए हैं। निदान 1100 और कंपनी के फोन नम्बर 8815898845 में कॉल करके या खुद से भी परिवहन कराया जा सकता है।

नगर निगम की ओर से वेस्ट मटेरियल को हीरापुर जरवाय में तैयार प्लांट में ले जाया जाएगा और यहीं इन्हे रिसाइकिल कर इनके रिप्रोडक्ट तैयार किये जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक भारत सरकार की ओर से जारी निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी नगरीय निकाय निर्माण एवं विध्पशिष्ट प्रबंधन नीति 2017 बनायी गई है। जिसमें वायु गुणवत्ता सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा जारी नियम को भी शामिल किया गया है।

इसी दिशा में नगर निगम रायपुर के हीरापुर जरवाय इलाके में निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रसंस्करण प्लांट लगभग 2 एकड़ इलाके में बनाया गया है। जिसकी क्षमता 65 टन प्रति शिफ्ट है। यहां रीसाइक्लिंग के लिए 160 स्वसहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें सीएण्डडी वेस्ट से प्राप्त सीमेंट पाउडर, रेत, कॉन्क्रीट, टाइल्स के टुकड़े को अलग-अलग कर इससे पेवर ब्लॉक, ड्रेन कवर, प्रीकॉस्ट सीटिंग बैंच, क्ले ब्रिक्स जैसे उत्पादों का निर्माण भी किया जा रहा है।

बताया गया है कि लोगों और संस्थाओं के माध्यम से निर्माण कार्य से निकलने वाले CND वेस्ट को भी खुद से प्लांट में परिवहन किया जा सकता हैं। भारत सरकार की ओर से जारी निर्माण विध्वंस अपशिष्ट नियम का पालन करते हुए शहर में निर्माण कार्म के दौरान निकलने वाले CND वेस्ट को रीसाइक्लिंग कर फिर से उपयोग में लाया जा रहा है। जिससे धूल के कारण होने वाले पर्यावरण को होने वाले नुकसान रोका जा सकता है और शहर को धूल मुक्त करने के साथ ही साथ वायु गुणवत्ता में भी सुधार लाया जा सकता है।

  • Related Posts

    CGHB; कन्वेंशनल हॉल के डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न योजनाओं में फर्म के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, भविष्य में नहीं दिया जाएगा कोई कार्यवाही रायपुर, छत्तीसगढ़…

    LAND; भूमि उपयोग श्रेणियों के लिए Negative List आधारित व्यवस्था का प्रावधान जल्द, विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व