बिलासपुर–कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर एवं रायपुर-कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन पुनः प्रारम्भ  

0 दोनों गाड़ियो को गेवरा रोड तक विस्तार किया जा रह है

रायपर,  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाड़ियों का परिचालन पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है । सभी गाड़ियों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है । इसी कड़ी में 08734/08733 बिलासपुर–कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल एवं 08746/08745 रायपुर-कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया जा रहा है एवं दोनों गाड़ियो को गेवरा रोड तक विस्तार किया जा रहा है।

गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून, 2023 से, गाड़ी संख्या 08733 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून, 2023 से चलेगी तथा गाड़ी संख्या 08746 रायपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 23 जून, 2023 से, गाड़ी संख्या 08745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 24 जून, 2023 से चलेगी । 

 गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल बिलासपुर से 09.35 बजे रवाना होगी कोरबा 11.35/11.40 बजे, गेवरा रोड 12.00 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गेवरा रोड 13.10 बजे रवाना होकर कोरबा 13.30/13.35 बजे बिलासपुर 15.40 बजे पहुचेगी तथा गाड़ी संख्या 08746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रायपुर से 13.50 बजे रवाना होकर बिलासपुर 17.00/17.10 बजे कोरबा 19.05/19.10 बजे, गेवरा रोड 19.30 बजे पहुचेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा में भी 08745 गेवरा रोड -रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल गेवरा रोड 06.30 बजे रवाना होकर कोरबा 06.45/06.50 बजे बिलासपुर 08.50/09.00 बजे रायपुर 11.25 बजे  पहुचेगी ।

  • Related Posts

    STRIKE; बैंक हड़ताल टली, देर रात मीटिंग के बाद टाला फैसला, आज से खुलेंगे बैंक,आम लोगों को राहत

    रायपुर , देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत की खबर है. 28 से 30 सितंबर तक होने वाली 3 दिन की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टाल दी गई…

    BANK STRIKE; 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, मुसीबत से बचने के लिए SBI ने ग्राहकों को दी ये सलाह

    नई दिल्ली, देश में बैंक कर्मचारियों की यूनियनों द्वारा आगामी दिनों में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होने वाली है। जिसे देखते हुए देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी कि भारतीय स्टेट…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात