बेटी ने की अपील- मेरे पापा को भी छोड़ दो; नक्सलियों ने पूर्व सरपंच के अलावा सबको छोड़ा

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने रविवार को 50 से ज्यादा ग्रामीणों को अगवा कर लिया। यह ग्रामीण कुपरेल की पहाड़ी पर पूजा-अर्चना करने के लिए गए थे। हालांकि नक्सलियों ने देर शाम तक सभी ग्रामीणों को छोड़ दिया, लेकिन फरसेगढ़ का पूर्व सरपंच अभी भी उनके कब्जे में है। जिस पर उनकी बेटी का भी एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने पापा को छोड़ने की अपील कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, फरसेगढ़, कुटरू, गुदमा सहित बाकी गांवों के करीब 200 से 250 ग्रामीण पूजा करने के लिए रविवार सुबह फरसेगढ़ से करीब 10 किमी दूर दामाराम गांव में स्थित कुपरेल की पहाड़ी पहुंचे थे। इसी दौरान 50 से ज्यादा ग्रामीणों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया और अपने साथ ले गए थे। जिसमें पूर्व सरपंच महेश गोटा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पूछताछ के बाद देर शाम सभी ग्रामीणों को छोड़ दिया। हालांकि फरसेगढ़ के पूर्व सरपंच महेश गोटा अब भी नक्सलियों के कब्जे में हैं। पूर्व सरपंच गोटा को तलाश किया जा रहा हैं।

बेटी ने की अपील

महेश गोटा की छोटी सी बेटी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपील करते हुए कह रही है कि, मेरे पापा पूजा करने गए थे। तभी उन्हें नक्सली उठाकर ले गए। मैं चाहती हूं कि मेरे पापा को नक्सली छोड़ दें।

हर साल होती है पूजा

दामाराम गांव में स्थित कुपरेल की पहाड़ी में हर साल ये ग्रामीण पूजा करने जाते हैं। यह पूजा अच्छी खेती और क्षेत्र में शांति के लिए की जाती है। इसी दौरान नक्सलियों ने 50 से ज्यादा ग्रामीणों को अगवा किया था। जिनमें से पूर्व सरपंच महेश गोटा को अब तक बंधक बनाया हुआ है।

नक्सलियों ने ग्रामीण को मार डाला

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। नक्सली उसे दो दिन पहले अगवा कर ले गए थे। इसके बाद रविवार देर रात उसका शव मिला है। आशंका है कि पुलिस मुखबिरी के शक में ग्रामीण की हत्या की गई है। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; युवती पर एसिड अटैक का खुलासा, 8 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार, कथित प्रेमी ने रची थी साजिश

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद शहर के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए एसिड अटैक के मामले का पुलिस ने महज 8 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस…

    COURT; 25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की जमानत याचिका खारिज, पुलिस ने इनाम घोषित किया

    रायपुर, कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर को कोर्ट से झटका लगा है।…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात