बेरोजगारी भत्ता; 1.05 लाख युवाओं के खाते में आएगा 32 करोड़ रुपये, सीएम 31 मई को जारी करेंगे राशि

रायपुर, राज्य सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं के बैंक खाते में 31 मई को 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपये की राशि अंतरित की जाएगी इस महीने 24 हजार 15 युवा अतिरिक्त जुड़े हैं, जिनका आवेदन स्वीकृत किया गया है। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।

जिन युवाओं के खाते में राशि अंतरित की जानी है उनमें महिलाओं की संख्या 64 हजार 25 है, जो कि कुल युवाओं की संख्या का 39 प्रतिशत है। इसी तरह एख लाख 509 पुरुष हैं, जो कुल युवाओं का 61 प्रतिशत है। शहरी युवा 27 हजार 970 जो कुल युवाओं की संख्या का 17 प्रतिशत है। इसी प्रकार ग्रामीण युवाओं की संख्या एक लाख 36 हजार 564 हैं, जो कुल युवाओं की संख्या का 83 प्रतिशत हैं।

1680 प्रकरण अपील के लिए

रोजगार विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जांच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत कि ए गए हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत व 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाइन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    TEACHER; छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की होगी भर्ती, ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया,परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के…

    JOBS; बस्तर फाइटर्स भर्ती नियम में बदलाव, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी के द्वार

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ ने बस्तर फाइटर्स भर्ती नियमों में संशोधन कर स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस नीतिगत बदलाव से बस्तर संभाग के लगभग 5,800…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र