बैठक में कामकाज से नाराज मंत्री शिव डहरिया ने किया बचेली CMO को सस्पेंड; चिरमिरी आयुक्त को नोटिस

रायपुर, छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान एक नगर निगम कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस और एक CMO को सस्पेंड कर दिया है। काम में लापरवाही मिलने पर मंत्री ने ये कार्रवाई की है। चुनाव से पहले मंत्री शिव डहरिया के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं।

गुरुवार को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में मंत्री डहरिया नगरीय प्रशासन विभाग के कामकाम की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में प्रदेशर के सभी नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद थे। यहां अधिकारियों से उनके निकायों के कामकाज की जानकारी ली जा रही थी। मंत्री निकायों की परफॉर्मेंस आंकलन कर रहे थे। इसी दौरान जब चिरमिरी नगर निगम की बारी आई तब वहां के कामकाज से मंत्री शिव डहरिया नाराज हो गए। मंत्री ने सख्त तेवर दिखाते हुए चिरमिरी नगर निगम कमिश्नर विजेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसी तरह जब बड़े बचेली की बारी आई तब वहां के कामकाज में CMO की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद बड़ी बचेली के CMO को सस्पेंड कर दिया गया। मंत्री ने भारत सरकार के उपक्रम EESL को स्ट्रीट लाइट में लचर व्यवस्था बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। समीक्षा बैठक के दौरान प्रदेश के नगरीय निकायों में वेन्डर ईईएसएल द्वारा स्ट्रीट लाइट मेन्टेनेंस में लापरवाही और शिकायतों के आधार पर एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेस लिमिटेड (EESL) को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

  • Related Posts

    DA; केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने…

    TOURISM; चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण की धीमी गति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस, 17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कराने की तैयारी

    रायपुर, नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर