भीषण सड़क हादसा; दो बाइक की भिड़ंत में चार की मौत,एक गंभीर

राजनांदगांव , छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव के छुरिया इलाके के बोईरडीह गांव से लगे एक पुल में सोमवार को दो मोटर साइकिल की भिड़ंत में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली पर हुइ इस दुर्घटना से छुरिया क्षेत्र में मातम छा गया। पांडेटोला और बोईरडीह के रहने वाले युवकों की मौत की खबर से ग्रामीण शोक में डूब गए हैं।

जानकारी के मुताबिक आज दोपहर लगभग 12 बजे छुरिया-डोंगरगांव रोड स्थित बोईरडीह के पुल में आमने-सामने दो मोटर साइकिल के टकराने से चार युवक की जान चली गई। दोनों मोटर साइकिल तेज रफ्तार में थी । बताया गया कि पल्सर-प्रो. बाइक में शिव नेताम, मोमेन्द्र कुंजाम और तिलक मंडावी नामक युवक छुरिया से पांडेटोला की ओर जा रहे थे।

उसी दौरान शिकारीमहका गांव से पैशन बाईक में हितेश चौरे और दिलीप गोड नामक युवक छुरिया की ओर आ रहे थे। बोईरडीह पुल में दोनों मोटर साइकिल के आपस में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। मौके पर हितेश चौरे की मौत हो गई। जबकि दिलीप गोड को घायल हालत में अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस हादसे में पल्सर बाइक में सवार शिव नेताम और मोमेन्द्र कुंजाम की भी मौत हो गई। जबकि तिलक मंडावी हादसे में गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक नौजवान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की खबर मिलने के बाद क्षेत्रीय नेताओं ने घटना को लेकर दुख जताया है। छुरिया पुलिस का कहना है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।

  • Related Posts

    AIRPORT; लैंडिंग के वक्त रनवे पर बंदर देख पायलट ने लगाया इमरजेंसी ब्रेक, रायपुर एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर आ गया। विमान के टेकऑफ और लैंडिंग के बीच…

    MURDER; पति निकला कातिल, पत्नी की हत्या कर करंट से मौत की रची थी झूठी कहानी, पत्नी के चरित्र पर शंका करता था

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र में नवविवाहिता ललिता मिरि की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की बात गलत साबित होने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…