भेंट-मुलाकात; सीएम बघेल 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में,विकास कार्याें का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार, 25 अप्रैल को रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम और विभिन्न विकास कार्याें के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे मोवा स्थित पाम-बेलाजियो अपार्टमेंट के सामने 1000 सीटर गारमेंट फैक्ट्री का भूमिपूजन करेंगे और दोपहर 12.35 बजे माना स्थित पुष्पवाटिका पहुंचकर वहां जल आवर्धन योजना का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12.55 बजे लालपुर स्थित जय शीतला माता मंदिर जाएंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 1.05 बजे बोरियाखुर्द स्थित मिनी स्टेडियम में विभिन्न विकास कार्याें का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे और वहां भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होकर आमजनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 3.15 बजे विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।

जन चौपाल में 50 आवेदन मिले

आज जन चौपाल में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याओं को सुना और उनसे आवेदन प्राप्त किए। जन चौपाल में आज लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी. सी. साहु सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    ये है समस्याएं

जन चौपाल में आज सरस्वती नगर निवासी हनुमान दास ने ई-रिक्शा प्रदान करने,मोहबा बाजाार निवासी लिलेश साहु ने मोहल्ले में नाली निर्माण कराने,हनुमान वाटिका निवासी राजेश्वरी शुक्ला ने नियमितीकरण न होने की शिकायत, बलौदाबाजार निवासी राम खिलावन डिसेबल क्रिकेट कैप्टन ने क्रिकेट किट की मांग,कुशालपुर के विजय सोना ने बगैर गुमास्ता चल रहे दुकानों पर कर्रवाई करने, खरोरा निवासी पुन्नी बाई नारंग ने आर्थिक सहायता एवं रोजगार दिलाने और जनपद पंचायत अभनपुर के ग्राम टोकरों में शिविर लगाकर बन्दोबस्त त्रुटि का निराकरण कराने आवेदन दिया। इसी प्रकार मांढर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने विद्युत खंभा लगवाने एवं रिक्त पदों पर नियुक्ति सहित आवश्यकतानुसार नए पद सृजित करवाने,दुर्गा नगर बिरगांव निवासी पार्षद  संतोष साहू ने वार्ड में पानी टैंकर उपलब्ध कराने और वार्ड-35 में उचित मूल्य की दुकान खोलवाने,आदर्श नगर के बिसंभर चतुर्वेदी ने अवैध निर्माण रूकवाने,संजय नगर निवासी उर्मिला साहू ने बच्चे का एडमिशन स्वामी आत्मानंद इंग्लिस मीडियम मे करवाने,ग्राम परसवानी निवासी रमेश यादव ने मूल नक्शा/खसरा और बन्दोबस्त त्रुटि में सुधार करवाने तथा अमलीडीह की मंजु रेड्डी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने आवेदन दिया। 

  • Related Posts

    DA; केंद्र के समान 60 % महंगाई भत्ता देने की मांग, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव को सौंपा ज्ञापन

    रायपुर, छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने और देय तिथि से एरियर का भुगतान करने…

    TOURISM; चित्रोत्पला फिल्म सिटी के निर्माण की धीमी गति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस, 17 करोड़ की बैंक गारंटी जब्त कराने की तैयारी

    रायपुर, नवा रायपुर में विकसित की जा रही महत्वाकांक्षी चित्रोत्पला फिल्म सिटी परियोजना की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने पर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने संबंधित एजेंसी Eagle Studios Entertainment…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर