मवेशी बांधने के विवाद में दो लोगों की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या

दुर्ग , छत्तीसगढ के बेमेतरा जिले में बीती रात में एक आरोपित बद्री यादव ने दो युवकों सुरेश ध्रुव व विनोद यादव की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। देवकर पुलिस के अनुसार ग्राम बचेडी निवासी 30 वर्षीय आरोपी बद्री यादव के पास 15 से 20 मवेशी है। वह दूध का व्यवसाय करता है।

घर के बाहर मवेशी बांधने को लेकर उसका गांव के ही सुरेश (45) व विनोद (40) के साथ विवाद होता था। लगातार विवाद के चलते आरोपी अक्सर परेशान रहता था। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कुछ दिनों से अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था।

वह ग्रामीणों को मारने के लिए दौड़ाया करता था। घटना के दिन भी कुछ इसी तरह की बात हुई, जब सुरेश तथा विनोद देवकर से एक ही मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। तब गांव के पास ही रास्ते में इंतजार कर रहे आरोपी ने उन पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों मोटरसाइकिल से गिर गए। इसके बाद भी आरोपी लगातार डंडे से वार करता रहा। दोनों घायल युवकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की थाने में सूचना दी।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व