महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं को भराया फार्म; आयोग ने दो प्रत्याशियों को थमाया नोटिस

दुर्ग, विधानसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण दो प्रत्याशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर ने नोटिस जारी किया है। निर्वाचन के दौरान दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोपली व थनोद में ग्रामीणों को लाभ देने के लिए फार्म भराया गया।

इसी प्रकार अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा द्वारा छत्तीसगढ़ की घोषणा पत्र के बिंदु महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं से फार्म भरवाया जा रहा है। फार्म में पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ मोदी की गारंटी, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर महीना मिलेगा एक हजार रुपये, फार्म संख्या, दिनांक, आवेदिका का नाम, पति का नाम, संपर्क नंबर, गांव/वार्ड, ब्लाक/तहसील, जिला परिवार में विवाहित महिला की संख्या, आवेदिका का हस्ताक्षर, महतारी वंदन योजना हर विवाहित महिला को हर वर्ष मिलेगा 12 हजार रुपये अंकित है। जो प्रभावशील आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

गुडंरदेही प्रत्याशी को भी मिला नोटिस

इसी तरह के मामले में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा अभ्यर्थी देवलाल ठाकुर को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग आफिसर प्रतिमा ठाकरे झा से कांग्रेस नेताओं ने महतारी वंदन योजना के लिए महिलाओं को फार्म भराए जाने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने अभ्यर्थी को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PROTEST;प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को छत्रसाल स्टेडियम लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

    0 पुलिस हिरासत से रिहा किए गए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पहुंची अपने आवास नईदिल्ली, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन…

    BJP; भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, किरण सिंह देव बोले-2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

     रायपुर, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र