मानसून फिर सक्रिय; अगले चार दिनों तक इन इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट,किसानों को भारी राहत 

 रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। प्रदेश में बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से परेशान थे। लेकिन मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने पर लोगों को गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली है।किसानों का कहना है कि फसलों के लिए यह वर्षा अमृत के समान है। बीते करीब दो सप्ताह से पानी न गिरने से स्थिति खराब होती जा रही थी। उल्लेखनीय है कि बीता अगस्त माह एक तरह से सूखा ही गुजर गया। किसानों की बीते माह अवर्षा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों के भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है। प्रदेश में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार हैं। शनिवार और रविवार को राजधानी सहित प्रदेश के इलाकों में हुई वर्षा ने जहां आम लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत दी है। वहीं फसलों को पानी मिलने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

 चार दिन तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के बिलासपुर व दुर्ग संभाग सहित अन्य जिलों में अगले तीन से चार दिन तक बारिश के आसार बने रह सकते हैं। मानसून द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर लगातार हिमालय की तराई में बना हुआ है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है। एक द्रोणिका उत्तर प्रदेश बिहार होते हुए उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक बनने की संभावना है, जिसके कारण प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा की संभावना बन रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात