मानहानि मामले में राहुल सजा के खिलाफ आज करेंगे अपील; सीएम बघेल रहेंगे मौजूद

रायपुर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में हुई सजा के खिलाफ आज सूरत कोर्ट में अपील दायर करेंगे। राहुल अपनी याचिका में निचली कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ कोर्ट परिसर में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे गुजरात के सूरत के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे सूरत पहुंचेंगे।यहां मानहानि केस को लेकर अपील के दौरान सीएम भूपेश बघेल राहुल गांधी के साथ रहेंगे।साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा,पार्टी के नेता केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी कोर्ट परिसर में राहुल गांधी के साथ रहेंगे।

राहुल गांधी को सूरत के CJM कोर्ट ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। सूरत कोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर कर्नाटक के कोलार में टिप्पणी की थी और जिसे लेकर बीजेपी के सूरत से विधायक पूर्णेश मोदी ने कोर्ट में केस किया था। इस केस में कोर्ट में उन्हें दोषी करार देकर 2 साल की सजा सुनाई थी और इस फैसले को चुनौती देने के लिए 30 दिनों की मोहलत दी थी।

  • Related Posts

    MARCH; विधायक पुरंदर की नशामुक्ति पदयात्रा के छठवें दिन सीएम साय होंगे शामिल,फाफाडीह चौक से शुरू होगी पदयात्रा

    रायपुर, प्रधानमंत्री के सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक नशामुक्ति जनजागरण अभियान चलाया जा…

    POLITICS; ‘पीएम मोदी खुद कराएंगे CEC का इस्‍तीफा…’, CWC बैठक में 3 प्रस्तावों पर मुहर, राहुल ने क्या कहा?

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्‍ली में आज यानी मंगलवार 29 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली. इस बैठक में…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर