
नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली में आज यानी मंगलवार 29 सितंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली. इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई गंभीर आरोप लगाए गए. इसके साथ ही बैठक में राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से समझौता कर चुके हैं. हाल ही में जितने भी चुनाव हुए हैं, वह पूरी तरह से अवैध हैं.
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हर हाल में जाना ही होगा. उनका इस्तीफा होना ही है. उनका इस्तीफा खुद पीएम मोदी कराएंगे. CWC बैठक में राहुल गांधी ने रखे तीन प्रस्ताव रखे हैं. इनमें ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो. SIR स्क्रैप हो यानी कि उस पर रोक लगाई है. इसके साथ ही पीएम और गृहमंत्री इसकी जिम्मेदारी लें.

राहुल गांधी ने बैठक में क्या-क्या कहा?
राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि चाहे EVM हो या वोटर लिस्ट, हर जगह छेड़छाड़ की गई है. दोनों का इस्तेमाल बीजेपी चुनाव जीतने की रणनीति के तौर पर कर रहे है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, ‘हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में मैंने कहा वोट चोरी हो रही है. राहुल ने कहा कि इस्तीफा करे तो बढ़िया न करे तो और बढ़िया…क्योंकि हमारा आंदोलन चलेगा चलता रहेगा.
खड़गे ने बोला चुनाव आयुक्त पर हमला
CWC की बैठक में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि BJP के नेतृत्व वाली सरकार को कठपुतली बताया है. खड़गे ने सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया और वोटर लिस्ट में SIR को लेकर चिंता जताई.उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह सुनिश्चित करने के लिए लड़ाई लड़ेगी कि किसी भी योग्य वोटर को वोट देने के अधिकार से वंचित न किया जाए. खड़गे ने पांच मांगें भी रखी, जिनमें वोटर लिस्ट में बदलावों में पारदर्शिता, हटाए गए वोटरों के लिए अपील का अधिकार और गंभीर गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच शामिल है.
हमारा लोकतंत्र खतरे में है- कुमारी शैलजा
ECI विवाद पर CWC की बैठक के बारे में कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी और हमारा मानना है कि पूरा देश, लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होगा. हम राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ है और इस लड़ाई में सब मिलकर आगे बढ़ेंगे. इस प्रस्ताव में मौजूदा हालात, खासकर ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर बात होगी.उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले यह मुद्दा उठाया था और अब यह सच साबित हो रहा है. हमने ये दावे मनगढ़ंत नहीं किए हैं. जानकारी खुद चुनाव आयोग के अंदर से ही आ रही है. जिससे पुष्टि होती है कि सब कुछ ठीक नहीं है. हमारा लोकतंत्र खतरे में है.







