मुख्यमंत्री भूपेश ने पीएम से पूछा- महादेव एप में दुबई के लोगों से क्या डील हुई?

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर महादेव एप मामले में दुबई के लोगों से डील होने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में पत्रकारों से चर्चा में पीएम से प्रश्न किया कि पीएम मोदी का दुबई के लोगों से क्या संबंध, क्या डील हुई?, बघेल ने कहा कि जो मैं बोलता था वही हो गया, ये लोग सीधी लड़ाई लड़ नहीं सकते।

ईडी-आइटी के माध्यम से ही चुनाव लड़ रहे हैं। अभी प्रधानमंत्री ने कहा कि दुबई के लोगों से क्या संबंध है ?, मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि दुबई के लोगों से आपके क्या संबंध हैं ? महादेव एप बंद क्यों नहीं हुआ ?, बंद करने की जिम्मेदारी भारत सरकार की है। मैं प्रधानमंत्री से पूछता हूं कि आपकी क्या डील हुई है?

आपके लोगों के साथ क्या डील हुई है? अगर डील नहीं हुआ है तो फिर बंद क्यों नहीं करते हैं। अगर बंद नहीं कर रहे हैं तो इसका मतलब आपने डील कर लिया है? भूपेश ने कहा कि भाजपा ने दो घोषणा पत्र जारी किया। एक भाजपा के लेटरपैड में हिंदी में था और दूसरा ईडी के लेटरपैड में अंग्रेजी में था।

मुझसे डरी है भाजपा : सीएम

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा मुझसे सबसे ज्यादा डरी हुई है और इसी वजह से वे मुझ पर आरोप लगाकर मुझे बदनाम करना चाहते हैं। हिमंता बिस्वा सरमा और अजीत पवार पर आप (भाजपा) आरोप लगाते थे लेकिन जब वह आपकी पार्टी में आ जाते हैं तो सब मोदी वाशिंग पाउडर से धुलकर साफ सुथरे हो जाते हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…