युवा कांग्रेस का ऐलान; अडानी का हिसाब मांगने प्रदेशभर से पीएम को भेजेंगे एक लाख पोस्टकार्ड

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा आज रायपुर के राजीव भवन में एक नए अभियान को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस अभियान में प्रदेश के 90 विधानसभाओं में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टकार्ड अभियान चलाया जाएगा। इस पोस्टकार्ड अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश के युवा पोस्ट के माध्यम से तीन महत्वपूर्ण सवाल पूछेंगे और युवा कांग्रेस द्वारा 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पोस्टकार्ड युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास भेजा जाएगा।

पोस्टकार्ट में पूछे जाने वाले तीन महत्वपूर्ण सवाल ?

1- अडानी ने अब तक बीजेपी को कितने करोड़ का फंड दिया है?

2- आपके आधिकारिक विदेश दौरे के बाद अडानी को कितने ठेके मिले?

3- कृपया हमें भी वह सूत्र बताएं जिनकी बदौलत आपका प्रिय मित्र दुनिया में 609 स्थान से 8 वर्षों में दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बना?

प्रदेश अध्यक्ष आकाश आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में आज लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। इसका एक उदाहरण हमारे नेता राहुल गांधी जब भी संसद में अडानी को लेकर सवाल पूछते थे तो उनके माइक को बंद कर दिया जाता था और उन्हें बोलने नहीं दिया जाता था। अब एक झूठे मामले में फंसा कर राहुल गांधी की सदस्यता भी रद्द कर दी गई। प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 90 विधानसभाओं में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी युवाओं के पास जाकर उनके नाम नंबर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तीन सवाल पूछेंगे और 90 विधानसभाओं में एक लाख से अधिक पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे यह अभियान 25 दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा।

  • Related Posts

    BJP; भाजपा से मोहभंंग का दौर, दो महीने में कैबिनेट मंत्री के बड़े भाई समेत 156 नेताओं ने छोड़ी पार्टी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अभी दो साल का समय बाकी है। सभी निगम-मंडल -प्राधिकरण में पद भर दिए गए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक किरण देव स्वास्थ्य लाभ…

    POLITICS; पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव कार्यक्रम में भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता, चले जूते-चप्पल

    जगदलपुर, बस्तर के जगदलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के मां दंतेश्वरी मंदिर के सामने गुरुवार को होने वाले दीपोत्सव को लेकर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व