युवा कांग्रेस की प्रवक्ताओं के चयन के लिए ‘यंग इंडिया के बोल’ सीजन-3 शुरु

0 यंग इंडिया के बोल से युवाओं को मिलेगा राजनैतिक मंच -मोहन मरकाम

रायपुर,  भारतीय युवा कांग्रेस ने संगठन में युवा प्रवक्ताओं के चयन के लिए “यंग इंडिया के बोल सीजन-3“ की शुरुआत कर दी है, इसी तारतम्य में आज राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ में इस कार्यक्रम की लॉचिंग की गई, इस प्रतियोगिता से चयन किए गए लोगों को जिला व राज्य स्तर पर प्रवक्ता पद के रुप में नियुक्त किया जाएगा।फाइनल प्रतियोगिता जून माह के अंत मे दिल्ली मे आयोजित की जाएगी, यह प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, संचार विभाग चेयरमैन सुशील आनंद शुक्ला, भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, यंग इंडिया बोल के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर देश के युवाओं को अवसर दे रही है, यंग इंडिया के बोल के जरिए देश की युवा आवाज को एक राजनीतिक मंच मिलेगा, जिसके जरिए वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की सोच रही है कि युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित हो, यह कार्यक्रम उनकी सोच को साकार कर रहा है, लगातार देश भर से मुखर प्रवक्ता हमारे मंच के माध्यम से सामने आ रहे हैं और अलोकतांत्रिक मोदी सरकार के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि “यंग इंडिया के बोल“ युवाओं का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच है, जहां विचारों को व्यक्त करने का मंच मिलता है।
कार्यक्रम के छत्तीसगढ़ प्रभारी आर्यन शर्मा ने बताया कि यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के जरिए भारतीय युवा कांग्रेस युवाओं से प्रवक्ता के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन मंगवाता है, उसके बाद भाषण व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, व अंको के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाता है। प्रतियोगिता का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी, प्रादेशिक व स्थानीय भाषाओं में होगा, “यंग इंडिया के बोल सीजन 3“ के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल तक लिए जाएगे जिसमें 18 से लेकर 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा आवेदन कर सकते है।

  • Related Posts

    MERDER; एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, 2 की हालत गंभीर, पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने किया हमला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को एक ही परिवार के पांच लोगों पर जानलेवा हमला किया गया है। घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के…

    CONSUMER FORUM; खाताधारकों को नुकसान के लिए उपभोक्ता आयोग ने डाक विभाग को माना जिम्मेदार,1.91 करोड़ भुगतान का दिया आदेश

    0 रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय डाकघर का मामला रायपुर,  डाक बचत खातों में हुई बड़ी वित्तीय अनियमितता के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भारतीय डाक विभाग को…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?