रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस; इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैं जज

बिलासपुर, केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश सिन्हा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। एक माह पहले सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने उन्हें प्रमोशन देकर चीफ जस्टिस बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से ट्रांसफर पर गए जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर भी इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए हैं।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, इलाहाबाद, गुजरात, कोलकाता और मणिपुर समेत 5 राज्यों के हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस या तो सुप्रीम कोर्ट जस्टिस के पद पर पदोन्नत हो रहे हैं या फिर रिटायर होने वाले हैं। इसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी रिटायर हो गए हैं। लिहाजा, हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस का पद रिक्त हो गया है। हालांकि, अभी सीनियर जस्टिस गौतम भादुड़ी को एक्टिंग चीफ जस्टिस बनाया गया है। इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने सीनियर जजों को चीफ जस्टिस नियुक्त कर प्रमोशन देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2011 में जज बने थे रमेश सिन्हा

नए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा बार कोटे से जज बने हैं। वर्ष 1990 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में वकालत शुरू की। इस दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट में सिविल और आपराधिक केस के लिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। 21 साल वकालत करने के बाद उन्हें वर्ष 2011 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया, फिर वे 2013 में स्थायी जज नियुक्त हुए, तब से वे इलाहाबाद हाईकोर्ट में पदस्थ हैं। अब उन्हें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के पद पर प्रमोशन दिया गया है।

CG हाईकोर्ट से इलाहाबाद गए प्रींतिकर दिवाकर भी बने चीफ जस्टिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बार कोटे से अतिरिक्त जज नियुक्त होने के बाद यहां स्थायी जज रहे जस्टिस प्रीतिंकर दिवाकर भी प्रमोट होकर चीफ जस्टिस नियुक्त बनाए गए हैं। जस्टिस दिवाकर का कुछ साल पहले यहां से इलाहाबाद ट्रांसफर हो गया था। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जज बने जस्टिस दिवाकर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में ही चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। दरअसल, वहां के चीफ जस्टिस राजेश बिंदल प्रमोशन पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बनाए गए हैं, जिसके बाद से इलाहाबाद में चीफ जस्टिस का पद खाली है।

  • Related Posts

    LIQUOR;शराब के धंधे में ईमानदारी की कवायद, ओवररेटिंग रोकने सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू, अब यहां नगदी में नहीं मिलेगी शराब

    रायपुर. ओवररेटिंग रोकने की कवायद पर छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. राज्य सरकार ने शराब बेचने के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी है. इसका सीधा प्रभाव ग्राहकों पर पड़ने…

    TOURISM; छत्तीसगढ पर्यटन को ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान,राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर अपनी अलग पहचान दर्ज कराई है। विशाखापट्टनम में आयोजित 41वें इंडियन…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व