रायपुर एनआइटी के साथ विज्ञान केंद्र में होगा चंद्रयान-थ्री की लैंडिंग का सीधा प्रसारण

रायपुर , 23 अगस्त, बुधवार को भारत के चंद्रयान-3 का लैंडर (विक्रम) चांद की सतह पर उतरेगा। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन, इसरो के अधिकृत यू-टयूब चैनल पर किया जाएगा। इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए शहर के अलग-अलग स्थानों पर बड़े स्क्रीन पर इसे दिखाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थान पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, एनआइटी रायपुर, विज्ञान केंद्र के साथ अन्य महाविद्यालयों में भी चंद्रयान-3 की लैंडिंग दिखाई जाएगी।

बता दें कि बुधवार को शाम 5:20 बजे से चंद्रयान-3 की चंद्रमा में लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट www.isro.gov.in के अधिकृत यू-ट्यूब चैनल और दूरदर्शन के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर किया जाएगा। प्रदेश के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर इसका प्रसारण दिखाया जाएगा।

वहीं जिन स्कूलों में किसी कारणवश इसके प्रसारण की व्यवस्था नहीं हो पाएगी, वहां 24 अगस्त की सुबह दिखाया जाएगा। इससे पहले मंगल को सफल लैंडिंग की कामना करते हुए शहर के कई इलाकों में हवन-पूजन किया गया। बीटीआइ मैदान में हवन यज्ञ किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए।

जेआर दानी कन्या शाला में विज्ञान सभा का आयोजन किया गया, जिसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एसके पांडेय ने छात्रों व शिक्षकों को चंद्रयान-3 को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए इसे अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर बताया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CAPTAIN; जब सब डर गए, तब कैप्टन स्मित मच्छार ने संभाला मोर्चा, सिखा गए जिंदगी का ये बड़ा सबक, पीएम ने भी सराहा

    नईदिल्ली, आसमान में उड़ रहा एक विमान, सैकड़ों जिंदगियां और अचानक कॉकपिट के अंदर ऐसा संकट, जिसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। हालात इतने बिगड़ गए कि विमान…

    WILD LIFE ; उडीसा के माहौल में तेजी से ढल रहे विदेशी मेहमान ओरंगुटान, मूल देश का पता लगाने के लिए जल्द होगा डीएनए टेस्ट

    0 दक्षिणपूर्वी एशियाई द्वीप समूह बोर्नियो और सुमात्रा के वर्षावनों में पाए जाते हैं भुवनेश्वर, ओडिशा में रेस्क्यू कर लाए गए दुर्लभ प्रजाति के ओरंगुटान राज्य की जलवायु और वातावरण…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात