रायपुर एयरपोर्ट में जल्द शुरू हो अंतरराष्ट्रीय उड़ान, सांसद सुनील सोनी बोले- पार्किंग संचालक की शिकायतें दूर नहीं हुई तो ठेका रद्द हो

रायपुर, सांसद सुनील सोनी का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के हवाई यात्रियों को रायपुर से अंतरराष्ट्रीय उड़ान की सौगात जल्द मिल सकती है। इसके लिए विमानतल में आवश्यक इमीटेशन आफिस व कस्टम के लिए बैठक भी होगी। स्वामी विवेकानंद विमानतल में जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होना चाहिए, इसके लिए जो भी जरूरी है उसका उपाय करना चाहिए। सबसे पहले यह देखा जाए कि रायपुर से कौन से देशों के लिए मांग ज्यादा है और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने में क्या जरूरी है।

सांसद सुनील सोनी ने एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि विमानतल में पार्किंग संचालक की शिकायत काफी आ रही है और ऐसे में उसे पंद्रह दिन का नोटिस दिया जाए। अगर नोटिस देने के बाद भी उसने काम में सुधार नहीं किया तो तत्काल ही उसका ठेका रद किया जाए। इस बैठक में विमानतल के निदेशक प्रवीण जैन सहित विमानतल सलाहकार समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।

बताया जा रहा है कि सलाहकार समिति की यह बैठक काफी हंगामेदार भी रही। बैठक में सीआरपीएफ के डीआइजी की जगह उनके प्रतिनिधि आए और उन्होंने अपनी बात रखनी चाही। इस पर सदस्य डा. सलीम राज ने उन्हें रोका और कहा कि आप निर्णय ले सकते है तो आपके आने का क्या मतलब है। इस पर विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा गलत बयानी की बात कही, तो डा. राज बिफर पड़े उन्होंने फोल्डर रखते हुए कहा कि मैं इस्तीफा दे रहा हुं, कहकर वे बाहर निकल गए।

इमीटेशन आफिस व कस्टम को लेकर बैठक 24 को

रायपुर विमानतल में इमीटेशन आफिस व कस्टम खोले जाने को लेकर 24 मई को एयरपोर्ट अधिकारियों व सीआरपीएफ के बीच बैठक भी है। इस बैठक में नए शुरू होने वाले रनवे पर भी चर्चा होगी।

  • Related Posts

    PROTEST; किसी को बख्शा नहीं जाएगा, राहुल गांधी की चेतावनी,CEC ज्ञानेश कुमार डरे हुए हैं, वोट चोरी पर जवाब दें

    नईदिल्ली, नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,…

    STUDENT UNION; उडीसा के कॉलेजों में 8 साल बाद बजेगी छात्र संघ चुनाव की रणभेरी, 15 अक्टूबर को मतदान

    भुवनेश्वर, ओडिशा के कॉलेज परिसरों में एक बार फिर छात्र राजनीति की सरगर्मी तेज हो गई है। राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव कराने…

    You Missed

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात