सीएम बघेल 15 मई को भाटापारा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे;128.54 करोड़ की लागत के 210 विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मई को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की भाटापारा विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से पूर्वान्ह 11.30 बजे रवाना होकर दोपहर 12 बजे ग्राम सिंगारपुर पहुंचेगे और वहां मावली माता मंदिर में दर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री यहां से कार द्वारा 12.30 बजे ग्राम कड़ार पहुंचेंगे और वहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का निरीक्षण करने के बाद भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए की लागत के 210 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री इनमें से 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में सीधे आम जनता से राज्य शासन की योजनाओं की मैदानी स्थिति के संबंध में फीडबैक लेंगे। श्री बघेल अपरान्ह 2.40 बजे कार द्वारा ग्राम सिंगारपुर पहुंचेंगे और वहां 3 बजे से विभिन्न प्रतिनिधि मंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.05 बजे रायपुर लौट आएंगे।

  • Related Posts

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’