कर्नाटक; बेंगलुरु में नहीं हुआ फैसला, विधायकों ने कांग्रेस अध्यक्ष पर छोड़ा नेता चुनने का फैसला

बेंगलुरु, बेंगलुरु के शांगरी-ला होटल में कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में दल का नेता का फैसला नहीं हो सका। कांग्रेस विधायक दल ने सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन को AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्णय पर छोड़ने का फैसला किया है। उधर होटल के बाहर कांग्रेस नेता सिद्धारमैया और डी. शिवकुमार के समर्थक अपने नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। इससे पहले कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के समर्थक उनके घर के बाहर जमा हुए। उनके समर्थकों ने ‘वी वॉन्ट डी.के.’ के नारे लगाए।

तीन पर्यवेक्षक नियुक्त

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कर्नाटक में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, पार्टी नेता जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया सहित तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए। ये तीनों पर्यवेक्षक कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक में मौजूद थे। अब ये बैठक के नतीजों के बारे में पार्टी आलाकमान को रिपोर्ट सौंपेंगे।

कर्नाटक में शानदार जीत

कांग्रेस ने एकमात्र दक्षिणी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से बाहर करते हुए 135 सीटें जीतीं और आगे की चुनावी लड़ाई के लिए अपनी संभावनाओं को बढ़ाया। बीजेपी 66 सीटें जीतने में कामयाब रही। जनता दल-सेक्युलर (JDS) को 19 सीटों पर जीत मिली, जबकि निर्दलीयों ने दो सीटें जीती हैं। वहीं कल्याण राज्य प्रगति पक्ष और सर्वोदय कर्नाटक पक्ष ने एक-एक सीट जीती है।

  • Related Posts

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    POLITICS; राहुल गांधी के स्वागत में भी गुटबाजी का नजारा,पार्टी को मजबूत करने पर दिया जोर

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी कल एक दिन के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया। अभनपुर…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’