राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति को लेकर भाजपा ने कहा- पिछड़े वर्ग के अपमान पर राहुल ने क्यों नहीं मांगी माफी

रायपुर , कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी रार छिड़ी हुई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि पिछड़े वर्ग के अपमान पर राहुल गांधी ने माफी नहीं मांगी इसलिए कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के मामले में 15 मिनट में कांग्रेसी कोर्ट गए थे मगर राहुल गांधी के मामले में 24 घंटे के बाद भी कोर्ट क्यों नहीं गए?

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता कि है कि कांग्रेस के लोग ही उनकी सदस्यता को खत्म करना चाहते हैं। मामले में कांग्रेस ने पटलवार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने आरोप लगाया कि मोदी ने अदाणी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए राहुल की सदस्यता खत्म करने का षड़यंत्र रचा है।

राहुल गाधी की सदस्यता उनके अहंकार के कारण गई : साव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि राहुल गाधी की सदस्यता उनके अहंकार और उनके द्वारा देश के ओबीसी समाज के अपमान और माफी न मांगने के कारण गई है। वे अपने आप को देश से बड़ा समझने की भूल कर बैठे हैं। उनकी सदस्यता तभी रद हो गई थी जब सूरत की एक अदालत ने उन्हें देश के समग्र ओबीसी समाज का अपमान करने के मामले में दोषी ठहराकर दो साल की सजा सुनाई थी। राहुल की सदस्यता जाने में भाजपा या केंद्र सरकार की कोई भूमिका नहीं है। उनकी सदस्यता अदालत के फैसले के साथ ही प्रभावी हो गई थी, बस प्रक्रिया का पालन करते हुए उसे नोटिफाई करना था जिसे लोक सभा सचिवालय ने कर दिया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व