राहुल गांधी को सजा; रायपुर में हंगामा, अंबेडकर और गांधी प्रतिमाओं के पास बैठे कांग्रेसी

रायपुर, गुरुवार को एक खबर से कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया। एक चुनावी सभा में मोदी सरनेम को लेकर दिए बयान की वजह से अदालत ने राहुल गांधी को सजा सुना दी। रायपुर में कलेक्टोरेट के पास अंबेडकर चौक पर आकर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने धरना दे दिया। युवा कांग्रेस के नेताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने पुराने कांग्रेस भवन के बाहर मौन विरोध किया।

कांग्रेस के प्रदेश के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा- सत्य परेशान हो सकता है मगर पराजित नहीं। हम सत्य और राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। साल 2019 की चुनावी सभा में राहुल गांधी ने कहा था कि नीरव मोदी, ललित मोदी ये मोदी सरनेम वाले देश का 15 हजार करोड़ क्यों लेकर भाग रहे हैं, किसके माध्यम से इन्हें से बचाया जा रहा है, गलत कहां बोला। मगर हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे।

हम नहीं डरेंगे

पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा ने अपने साथियों के साथ आज दोपहर 3 बजे तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सांकेतिक रूप से धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। पार्षद अजीत कुकरेजा ने कहा कि केन्द्र कि मोदी सरकार अपनी मशीनरों का दुरूपयोग कर राहुल गांधी जी को डराने का काम कर रही हैं। लेकिन हम बता दें कि राहुल गांधी सत्य कि मार्ग पर चल रहे हैं। अंग्रेजों ने भी बहुत प्रयास किया गांधी जी और नेहरू जी को परेशान करने का। लेकिन जब हम गोरों से नहीं डरे तो अब इन चोरों से क्या डरेंगे।

भगत सिंह की तस्वीरों के साथ राहुल गांधी
दोपहर के वक्त युवा कांग्रेस के नेता भी राहुल गांधी के मानहानि केस में दोषी पाए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते दिखे। ये सभी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में गांधी मैदान महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास पहुंचे और मौन विरोध जताया। इनके हाथों में भगत सिंह के साथ राहुल गांधी को दिखाती तस्वीरें थीं, सावरकर के साथ भी राहुल गांधी को दिखाया गया।

  • Related Posts

    ACB;आरईएस के प्रभारी एसडीओ 25 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकडाया, एक लाख लेते लिपिक गिरफ्तार

    अंबिकापुर, सरगुजा के जशपुर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार रुपये की रिश्वत…

    CAMP; सुशासन तिहार में प्रभारी सचिव की अफसरों को हिदायत,आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें

    0 सुशासन तिहार के अंतिम शिविर में शामिल हुईं प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारिक महासमुंद, सुशासन तिहार के तहत जिले में आयोजित अंतिम समाधान शिविर में आज प्रमुख सचिव एवं…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’