विधानसभा चुनाव; कांग्रेस आज जारी करेगी घोषणा पत्र, धान के दाम बढ़ाने के साथ कर सकती है बड़े ऐलान

रायपुर, विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र रविवार को जारी हो सकता है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा पत्र समिति ने मंत्री मोहम्मद अकबर की अगुवाई में बैठक की।

सूत्रों के अनुसार, हर वर्ग से मिले हजारों सुझावों के आधार पर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र तैयार किया है। हालांकि विभिन्न मंचों ने कांग्रेस ने अब तक कई घोषणाएं की हैं। इन्हें भी घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ, जातिगत जनगणना कराने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास, तेंदूपत्ता संग्राहक परिवार को 4,000 रुपये वार्षिक बोनस, लघु वनोपज की समर्थन मूल्य में 10 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, सभी सरकारी स्कूलों-कालेजों में केजी से पीजी तक शिक्षा निश्शुल्क, गरीबों को 10 लाख अन्य को पांच लाख रुपये तक निश्शुल्क इलाज, भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाकर 10 हजार रुपये, सिलिंडर रिफिल करने पर 500 रुपये की सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली निश्शुल्क, अधिक खपत पर 200 यूनिट प्रति माह तक निश्शुल्क बिजली, महिला स्व सहायता समूह का कर्जा माफ, सभी सरकारी स्कूलों में स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंग्रेजी-हिंदी माध्यम के रूप में अपग्रेड करना, सड़क दुर्घटनाओं में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत निश्शुल्क इलाज, परिवहन व्यवसाय से जुड़े 6,600 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी और राज्य के किसानों के तिवरा (तिवरादाल) को भी समर्थन मूल्य पर खरीदने की घोषणा शामिल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…