विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में आज कांग्रेस की बड़ी बैठक, बघेल-मरकाम शामिल होंगे

रायपुर, मिशन 2023 को लेकर कांग्रेस ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में दिल्‍ली में आज कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के साथ छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं की बैठक होगी। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर चर्चा होगी।

कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली बैठक को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा कि दिल्ली में शीर्ष नेताओं के साथ बैठक होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत सभी नेता शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही प्रदेश के चुनावी हालात और संगठन की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम शामिल होंगे।

भाजपा के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाने के सवाल पर सैलजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, यहां की माटी की भाजपा को कभी चिंता नहीं थी। कांग्रेस सरकार लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को लेकर काम कर रही है। अब कांग्रेस कर रही है, तो बीजेपी पीछे-पीछे चल रही है।

कांग्रेस संगठन में होगा विस्‍तार

इससे पहले कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मोर्चा-प्रकोष्ठ के कामकाज की समीक्षा की। करीब दो घंटे चली बैठक में सैलजा ने अध्यक्षों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संगठन को सक्रिय करने, चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं काे जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के मोर्चा, प्रकोष्ठ व विभागों के पदाधिकारियों से चर्चा हुई है। जिला व ब्लाक स्तर की तैयारियों का जायजा लिया गया। बूथ चलो अभियान की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को कहा गया कि हर बूथ पर सक्रियता दिखाएं। इसके साथ ही विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

संगठन में नियुक्ति को लेकर सैलजा ने कहा कि प्रदेश सचिव और संयुक्त महासचिव की सूची अभी आनी बाकी है। एक साथ सभी पदाधिकारीयों की सूची जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन में करीब 200 लोगों को शामिल किया जाएगा। इसमें ऐसे सक्रिय नेताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्हें सरकार और संगठन में अब तक कोई स्थान नहीं मिल पाया था।

  • Related Posts

    PROTEST; जंतर-मंतर जाने से पहले ही ममता-केजरीवाल समेत कई नेता ड‍िटेन, प्रदर्शनकारियों को पकड़ रही पुलिस

    नईदिल्ली, देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी को प्रोटेस्ट को पुलिस की तरफ से अनुमति नहीं मिली थी. इसके बाद भी बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंच रहे…

    CJP ; जंतर मंतर प्रोटेस्ट को CJP ने बताया ‘आधी जीत’, फिर सड़कों पर उतरने का किया ऐलान

     नईदिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का हल्ला-बोल अभी थमा नहीं है.  सीजेपी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा